{"_id":"696e826b5a24469ea50a0faf","slug":"a-high-speed-bike-collided-with-a-stationary-truck-killing-a-migrant-worker-truck-reflectors-were-not-visible-due-to-fog-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-145597-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाइक, मिल मजदूर की मौत, धुंध के कारण नहीं दिखे ट्रक के रिफ्लेक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाइक, मिल मजदूर की मौत, धुंध के कारण नहीं दिखे ट्रक के रिफ्लेक्टर
Tue, 20 Jan 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 20 Jan 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर खड़ा डंपर और बाइक।
भिवानी। बीटीएम मिल मार्ग पर रविवार रात करीब 11 बजे सड़क पर खड़े ट्रक के पीछे तेज रफ्तार बाइक की टक्कर हो गई जिससे बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय सड़क पर धुंध छाई हुई थी और ट्रक के रिफ्लेक्टर बाइक चालक को दिखाई नहीं दिए। इसी कारण दुर्घटना हो गई। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक 27 वर्षीय अंकित मूल रूप से बिहार का रहने वाला था और वर्ष 2016 से जागृति कॉलोनी में परिवार के साथ किराये के मकान में रह रहा था। अंकित कपड़ा मिल में मजदूरी करता था और अविवाहित था। शहर थाना पुलिस ने सोमवार सुबह जिला नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की गई।
जागृति कॉलोनी निवासी अनुज ने बताया कि उसका भाई अंकित रविवार देर रात बाइक लेकर अपने दोस्त के घर डीसी कॉलोनी जा रहा था। इसी दौरान बीटीएम मिल मार्ग पर सड़क पर खड़े ट्रक से उसकी बाइक टकरा गई। हादसे की सूचना मिलने पर जब परिजन अस्पताल पहुंचे तब तक चिकित्सक उसे मृत घोषित कर चुके थे।
विज्ञापन
शहर थाना पुलिस की महिला जांच अधिकारी बबीता ने बताया कि मृतक के भाई के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।