{"_id":"64e64cdd63ea6efab208ecb9","slug":"a-henchman-of-iranis-inter-state-thief-gang-arrested-had-committed-the-crime-in-a-jewelery-showroom-bhiwani-news-c-21-hsr1027-204182-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: अंतरराज्यीय चोर गिरोह ईरानी का एक गुर्गा गिरफ्तार, ज्वेलरी शोरूम में की थी वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: अंतरराज्यीय चोर गिरोह ईरानी का एक गुर्गा गिरफ्तार, ज्वेलरी शोरूम में की थी वारदात
Wed, 23 Aug 2023 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 23 Aug 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
दुकान से चोरी करने के मामले में पकडा गया आरोपी व मामले की जानकारी देते पुलिस अधीक्षक वरूण सिंगल
भिवानी। पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह ईरानी के एक गुर्गे को गिरफ्तार किया है। आरोपी शहर के ज्वेलरी शोरूम से करीब 24 तोला सोना चोरी की वारदात में शामिल था। वह शहर में अन्य चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए रेकी करना आया था। आरोपी की पहचान उत्तराखंड के जिला रुड़की में थाना गंगनहर में रामपुर चुंगी निवासी सरफराज के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी को पुलिस ने पांच दिनों के रिमांड पर लिया है। आरोपी के पास से वर्धमान ज्वेलर्स से चोरी करने में प्रयोग की गई स्विफ्ट कार को बरामद किया है। पुलिस की आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि गिरोह के गुर्गे चोरी की वारदात में उसकी कार का प्रयोग करते थे और चोरी के बाद उसकी कार में तेल और चोरी किया सामान में हिस्सा देते थे। 10 अगस्त को शहर स्थित वर्धमान ज्वेलर्स से गिरोह के दो गुर्गे करीब 240 ग्राम सोना चोरी करके ले गए थे। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ प्रथम के प्रभारी योगेश कुमार के नेतृत्व वाली टीम के इंचार्ज एएसआई आनंद कुमार ने आरोपी को पुराना बस स्टैंड से गिरफ्तार किया।
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि 10 अगस्त को गिरोह का सरगना व अन्य दो व्यक्ति उसके साथ चोरी करने के लिए भिवानी आए थे। उसने अपनी कार को भिवानी-रोहतक मार्ग पर खड़ी की थी। गिरोह के गुर्गे चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद उसकी कार में आकर बैठ गए। इसके बाद वे सभी रुड़की चले गए। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।