{"_id":"69a4828459e78e0d410f38c0","slug":"a-foot-march-will-be-organised-to-get-justice-for-manisha-bhiwani-news-c-125-1-bwn1010-147528-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: मनीषा को इंसाफ दिलाने के लिए निकाला जाएगा पैदल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: मनीषा को इंसाफ दिलाने के लिए निकाला जाएगा पैदल मार्च
Sun, 01 Mar 2026 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 01 Mar 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
भिवानी के गांव ढाणी लक्ष्मण में आयोजित बैठक को संबोधित करते वक्ता।
- फोटो : 1
ढिगावा मंडी (भिवानी)। शिक्षिका मनीषा की मौत के मामले को लेकर गांव ढाणी लक्ष्मण के मुख्य चौक पर आठ गांव की रविवार को पंचायत हुई। पंचायत में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि ग्रामीण 7 से 9 मार्च गांव ढाणी लक्ष्मण से सुबह दस बजे शुरू होकर पैदल मार्च भिवानी डीसी कार्यालय तक निकालेंगे, जिसके बाद उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान मेवा सिंह आर्य ने कहा कि सीबीआई का खुलासा ना करने पर पैदल यात्रा शुरू की जाएगी। नौ मार्च को फैसला लिया जाएगा कि हरियाणा स्तर की पंचायत कहा पर आयोजित की जाएगी। सुरेश कोथ ने कहा कि कई बार देरी से मिला न्याय भी अन्याय के बराबर होता है। सरपंच जयसिंह ने कहा कि बेटी को न्याय दिलाने के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा। इनेलो पूर्व विधायक धर्मपाल ओबरा ने कहा कि सीबीआई ने उनके सामने आज तक फैसला नहीं सुनाया, जिससे उनमें रोष बना हुआ है। इस अवसर पर महाराज केदारनाथ नाथ, विजय गुरावा, सूबे सिंह मौजूद थे। पंचायत की अध्यक्षता कन्नी प्रधान सतबीर बुढेड़ा और मंच का संचालन धर्मपाल बारवास ने किया।