फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A crowd gathered during a fire at a fast food shop in Sarai Chowpata Chowk

Bhiwani News: फास्ट फूड की दुकान में काम करते समय गैस सिलिंडर में भड़की आग

Thu, 09 Mar 2023 10:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 09 Mar 2023 10:11 PM IST
विज्ञापन
A crowd gathered during a fire at a fast food shop in Sarai Chowpata Chowk
सराय चौपटा चौक स्थित एक फास्ट फूड की दुकान पर लगी आग के दौरान जमा भीड़। 
भिवानी। शहर के सराय चौपटा चौक स्थित एक फास्ट फूड की दुकान पर वीरवार दोपहर करीब 12 बजे गैस सिलिंडर से दुकान के कुछ हिस्से में आग लग गई। दुकान के प्रथम तल से धुआं उठता देख आसपास के दुकानदारों में भी हड़बड़ी मच गई और इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। लेकिन भीड़ भरे बाजार में ई-रिक्शा की वजह से दमकल गाड़ी भी जाम में फंस गई। इस दौरान आसपास के दुकानदारों ने आग पर काबू पाने का प्रयास तेज कर दिया। करीब आधा घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

सराय चौपटा चौक पर आरजू फास्ट फूड की दुकान में वीरवार दोपहर करीब 12 बजे प्रथम तल पर आग लग गई। दुकान के अंदर काम करने वाले कर्मचारियों ने बताया कि खाद्य वस्तु बना रहे थे कि सिलिंडर में अचानक गैस का दबाव अधिक हुआ और चूल्हा जलाते समय आग भड़क गई। आग की चपेट में दुकान के बाहर लगा बोर्ड और अन्य सामान भी आ गया। वहां काम कर रहे अन्य मजदूरों ने भी बाहर भागकर अपनी जान बचाई। दुकान से धुआं उठता हुआ देखा तो इसकी जानकारी दमकल विभाग को दी। दमकल की गाड़ी जब घंटाघर से सराय चौपटा की तरफ आने लगी तो भीड़ भरे बाजार में ई-रिक्शा की वजह से जाम लग गया और गाड़ी काफी देर जाम में फंसी रही। इस दौरान दुकानदारों ने आग पर काबू पा लिया। वहीं दमकल कर्मचारियों ने भी हालात का जायजा लिया और आग शांत होने के बाद ही वापस रुख किया। दुकानदार ने बताया कि उसे करीब आठ से दस हजार रुपये का नुकसान हुआ है। दुकानदारों की सतर्कता की वजह से बड़ा हादसा बच गया।
विज्ञापन

तंग बाजारों में नहीं आग से सुरक्षा के प्रबंध
शहर के अंदर भीड़ भरे बाजारों और तंग रास्तों के बाजारों में आग से सुरक्षा के कोई प्रबंध नहीं हैं। भीड़ी घाटी में शहर का सबसे बड़ा कपड़ा बाजार है। वहीं सराय चौपटा क्षेत्र से किरोड़ीमल मंदिर तक भी काफी दुकान व प्रतिष्ठान हैं, लेकिन यहां आग से सुरक्षा के कोई प्रबंध नहीं हैं। अगर कोई अनहोनी होती है तो फिर दमकल के पहुंचने का ही इंतजार रहता है। लेकिन भीड़ भरे बाजारों में बड़ी गाड़ी जाम में फंस जाती है। वहीं छोटे वाहनों से बड़ी आग पर काबू पाना मुश्किल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed