{"_id":"68545c8196c50fc4750c3cb9","slug":"a-covered-shed-will-be-constructed-in-mandholi-kalan-at-a-cost-of-2-million-so-programs-will-no-longer-have-to-be-held-in-the-open-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-135749-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: मंढ़ोली कलां में 20 लाख की लागत से बनेगा कवर्ड शेड, अब खुले में नहीं करने पड़ेंगे कार्यक्रम आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: मंढ़ोली कलां में 20 लाख की लागत से बनेगा कवर्ड शेड, अब खुले में नहीं करने पड़ेंगे कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन
शेड की आधारशिला रखते रविंद्र मंढ़ोली।
बहल। मंढ़ोली कलां गांव के बाबा मठवाला प्रांगण में होने वाली जनसभा व अन्य कार्यक्रम अब खुले आसमान के नीचे नहीं करने पड़ेंगे। मठवाला चौक में करीब 20 लाख रुपये की लागत से कवर्ड शेड बनाया जाएगा। शेड निर्माण जिला परिषद भिवानी के कोटे से किया जाएगा।
वीरवार को वार्ड-18 के जिला पार्षद रविंद्र मंढ़ोली सहित गांव के मौजिज लोगों ने शेड निर्माण के लिए आधारशिला रखी। गौरतलब है कि पिछले काफी समय से बाबा मठवाला में होने वाले आयोजन खुले आसमान के नीचे करने पड़ रहे हैं। गर्मी, बारिश व सर्दी के मौसम में आयोजन करने में दिक्कतें होती थी। ग्रामीणों की मांग पर जिला पार्षद ने जिला परिषद भिवानी के कोटे से मठवाला प्रांगण में शेड निर्माण की मंजूरी ली और निर्माण के लिए करीब 20 लाख रुपये जारी करवाए। सरपंच सोनू, मोटू श्योराण, कैलाश शर्मा, कमल कोच ने शेड निर्माण के लिए जिला पार्षद का आभार जताया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
एक महीने में होगा काम पूरा
जिला परिषद सदस्य रविंद्र मंढ़ोली ने बताया कि शेड का निर्माण जिला परिषद की एसएफसी स्कीम के तहत करवाया जा रहा है। इस पर करीब 20 लाख रुपये की लागत आएगी और यह एक महीने में बनकर तैयार हो जाएगा। शेड करीब 150 गुना 65 वर्ग फीट साइज का होगा और पूरी तरह से कवर्ड होगा। शेड बनने के बाद गांव के लोगों को सभा, मीटिंग सहित अन्य आयोजन करने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
15 लाख रुपये से बनेगी नई एससी चौपाल
शेड के अलावा गांव मंढ़ोली कलां गांव में जिला परिषद के कोटे से एससी चौपाल बनाई जाएगी, जिसका निर्माण शुरू हो चुका है। चौपाल पर करीब 15 लाख रुपये की लागत आएगी। इसके अलावा एससी चौपाल व धानक चौपाल का एक शेड व पानी की टंकी बनाई जाएगी, जिस पर करीब 15 लाख रुपये की लागत आएगी। इस तरह से दोनों चौपालों के निर्माण व सुविधाओं के विस्तार पर करीब 30 लाख रुपये खर्च होंगे। ग्रामीणों के बैठकर आपसी चर्चा व सामूहिक निर्णय लेने के लिए चौपाल मददगार साबित होगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
जनप्रतिनिधि के तौर पर उनका दायित्व है कि उनके वार्ड-18 के हर गांव में विकास के काम हो, जिससे लोगों को लाभ मिले। उनका प्रयास रहा है कि उनके क्षेत्र के गांवों में सड़क, चौपाल, पानी निकासी, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य मुलभूत सुविधाओं को पूरा किया जाए। मंढ़ोली कलां गांव में 20 लाख रुपये से बाबा मठवाला प्रांगण में शेड व 30 लाख रुपये चौपालों पर खर्च किए जाएंगे। - रविंद्र मंढ़ोली, जिला पार्षद वार्ड-18