फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A case of attempt to murder has been registered against both the miscreants who attacked.

Bhiwani News: हमला करने वाले दोनों बदमाशों पर हत्या प्रयास का मुकदमा दर्ज

Mon, 24 Jul 2023 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 24 Jul 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
A case of attempt to murder has been registered against both the miscreants who attacked.
भिवानी: लोहारू डीएसपी और थाना प्रभारी से मिलते हुए व्यापारी सुनील और उसके परिजन। 
लोहारू। लोहारू के मुख्य बाजार में शनिवार को कपड़ा व्यापारी सुनील के बेटे यश पर पिस्तौल से फायरिंग कर जानलेवा हमला करने वाले बाइक सवार दोनों बदमाशों के खिलाफ लोहारू पुलिस ने देर रात हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया। दोनों ही बदमाश 24 घंटे बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस की पांच टीमें बदमाशों को पकड़ने में लगी है।
विज्ञापन

बता दें कि लोहारू के व्यापारी सुनील के बेटे यश को व्हाट्सएप कॉल से 30 लाख रुपये की रंगदारी की धमकी मिली थी और शनिवार को बाइक पर आए दो बदमाशों ने दिनदहाड़े मुख्य बाजार में इसी व्यापारी की दुकान के सामने खड़ा होकर उसके बेटे यश पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना के बाद से शहर के लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। लोगों का कहना है कि जिस बदमाश पोपट ने इस व्यापारी से 30 लाख की रंगदारी मांगी थी, उसी के इशारे पर यह जानलेवा हमला किया गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि हमलावर दोनों युवकों की पहचान हो चुकी है। उन्होंने बताया कि गोली चलाने वाला युवक राहुल 19 वर्ष का है, उसका कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं है। उसने एक सप्ताह पहले ही राजस्थान से बाइक चुराई थी और उसी बाइक का इस हमले में इस्तेमाल किया गया है। वहीं दूसरा आरोपी पंकज है, जिस पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों ही बदमाशों को पकड़ने के लिए सीआइए प्रथम व द्वितीय, ईसरवाल क्राइम टीम, लोहारू जासूसी थाना टीम, लोहारू पुलिस और साइबर सेल लगी हुई है। उन्होंने दोनों बदमाशों को शीघ्र गिरफ्तार करने का दावा किया है।
विज्ञापन




सुरक्षा को लेकर डीएसपी से मिले पीड़ित और उसके रिश्तेदार
रविवार को पीड़ित कपड़ा व्यापारी सुनील और उसके रिश्तेदारों ने डीएसपी अशोक कुमार और थाना प्रभारी विद्यानंद से मुलाकात की। रिश्तेदारों ने कहा कि जब दिनदहाड़े भीड़भाड़ वाले स्थान पर ही सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो सकती तो भविष्य में कैसे सुरक्षा की उम्मीद कर सकते हैं। जिस पर डीएसपी अशोक कुमार ने कहा कि जब तक दोनों बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक आपकी सुरक्षा के लिए सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




जनता पूछ रही सवाल: पोपट को रंगदारी के लिए उकसाया था तो हमलावरों को किसने उकसाया...
दो महीने पहले कपड़ा व्यापारी सुनील के बेटे यश को व्हाट्सएप कॉल पर धमकी देकर 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले आरोपी बदमाश पोपट का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें उसने लोहारू के पिता व पुत्र को रंगदारी के लिए उकसाने की बात कही थी। इस वीडियो ने मामले की दिशा ही बदल दी थी। लेकिन अब जनता यह सवाल पूछ रही है कि जब पोपट ने उकसाने पर रंगदारी मांगी थी तो उसी व्यापारी पर हमला किसके उकसाने पर किया गया है और इस हमले के पीछे किसका हाथ है। लोगों ने पुलिस से हमलावरों के साथ-साथ इन दोनों हमलावरों के आका और पोपट के वायरल वीडियो की हकीकत भी जनता के सामने लाने की मांग की है। लोगों का मानना है कि उस वायरल वीडियो की हकीकत बहुत कुछ बयान कर सकती है और कइयों की कलई खोल सकती है।



आपराधिक घटना के बाद व्यापार मंडल भी सकते में
पहले बाजार के एक व्यापारी से रंगदारी मांगना और बाद में 11 व्यापारियों के नाम धमकी भरा पत्र मिलना। रही सही कसर शनिवार को व्यापारी पर हुए जानलेवा हमले ने पूरी कर दी। लगातार इन आपराधिक घटनाओं ने पूरे व्यापार मंडल को सकते में डाल दिया है। पूरे व्यापार मंडल के सदस्य एक दूसरे को एकजुट रहने का आह्वान कर रहे हैं। संगठन मजबूत होगा तो इस संकट का मुकाबला भी कर लेंगे। भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए व्यापारियों का एकजुट रहना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed