{"_id":"6818f1bd6bbcf7a562036604","slug":"a-befitting-reply-will-be-given-to-pakistan-at-the-right-time-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-133688-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"सही समय पर दिया जाएगा पाकिस्तान को करारा जवाब : किरण चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सही समय पर दिया जाएगा पाकिस्तान को करारा जवाब : किरण चौधरी
Mon, 05 May 2025 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 05 May 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
भिवानी में राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी को सम्मानित करते आयोजक।
भिवानी। राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाकिस्तान को सही समय पर करारा जवाब देंगे। ताकि वह फिर से भारत की तरफ आंख उठा कर देखने की हिम्मत न करें।
राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी केंद्रीय ऊर्जा मंत्री एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के जन्मदिन के अवसर पर शहर के हांसी गेट स्थित श्रीरामकुंज सत्संग धाम में आयोजित रक्तदान शिविर को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं।
उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भाखड़ा के पानी पर ओछी राजनीति कर रहे हैं जबकि भाखड़ा के पानी का बंटवारा पहले ही हो चुका है, जिसमें हरियाणा का हक है। हरियाणा अपना हक लेकर रहेगा। इसके लिए सिंचाई और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी निरंतर केंद्रीय और प्रदेश के नेताओं के संपर्क में है। विकास कार्य करवाना ही उनका प्रमुख ध्येय और धर्म है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पहलगाम जैसी दर्दनाक घटना के समय पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा पानी पर बेबुनियादी मुद्दा बनाना सरासर गलत है। जबकि पूरा देश इस घटना से स्तब्ध है और पाकिस्तान के खिलाफ एकजुट होकर खड़ा होना चाहिए। पंजाब के मुख्यमंत्री को एहसास हो चुका है कि दिल्ली की तरह ही उनकी भी राजनीतिक जमीन खिसक चुकी है।
किरण चौधरी ने कहा कि जो भाखड़ा के पानी पर हक हरियाणा का बनता है, उसको हर हाल में लिया जाएगा। इसके साथ ही अपने संबोधन के दौरान किरण चौधरी ने समारोह में उपस्थित लोगों से पानी की एक-एक बूंद बचाने की अपील की। रक्तदान शिविर के दौरान राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर उनका हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम में अमर सिंह हालुवासिया, सिविल सर्जन डॉ. रघुवीर शांडिल्य, सुरेश सेन, प्रवीण गर्ग, डॉ बुधदेव आर्य, दिलबाग नीमडी, डॉ जय सिंह वाल्मीकि मौजूद रहे ।