फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   9th accused arrested in firing case

Bhiwani News: जान से मारने की नीयत से गोलियां चलाने के मामले में 9वां आरोपी गिरफ्तार

Thu, 25 Apr 2024 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 25 Apr 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
9th accused arrested in firing case
भिवानी। सीआईए प्रथम ने गांव दिनोद में व्यक्ति पर जान से मारने की नीयत से गोलियां चलाने के मामले में 9वें आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान दिनोद निवासी प्रदुमन के रूप में हुई है।
विज्ञापन

दिनोद निवासी नरेंद्र ने थाना सदर पुलिस को एक शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस को दी शिकायत में नरेंद्र ने बताया कि 19 सितंबर 2023 को वह गांव दिनोद में एक दुकान पर बैठा हुआ था। तभी विकास, सतेंद्र अन्य व्यक्ति मोटरसाइकिल पर वहां पर आए और आते ही उन्होंने उस पर जान से मारने की नीयत से कई गोलियां चलाई थीं। इसमें वह घायल हो गया था। जिसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। उसी मामले में कार्रवाई करते हुए सीआईए प्रथम के सहायक उप निरीक्षक अनिल कुमार ने गांव दिनोद में व्यक्ति पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाने के मामले में 9वें आरोपी को गांव दिनोद से गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि शिकायतकर्ता नरेंद्र ने पहले उनके साथ मारपीट कर जान से मारने की नीयत से गाड़ी की टक्कर मारी थी। जिसका बदला लेने के लिए उन्होंने नरेंद्र पर हमला किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed