फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   95 people arrived on the last day to pay the outstanding property tax with 15% discount, four lakh 86 thousand tax was deposited.

Bhiwani News: 15 फीसदी छूट के बकाया प्रॉपर्टी टैक्स भुगतान के अंतिम दिन पहुंचे 95 लोग, चार लाख 86 हजार टैक्स हुआ जमा

Thu, 29 Feb 2024 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 29 Feb 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
95 people arrived on the last day to pay the outstanding property tax with 15% discount, four lakh 86 thousand tax was deposited.
भिवानी। हरियाणा सरकार की ओर से शहरी क्षेत्र के नागरिकों को 29 फरवरी तक 15 प्रतिशत छूट के साथ प्रॉपर्टी टैक्स भरने की दोबारा अंतिम मौका दिया गया। वीरवार को अंतिम दिन टैक्स जमा करवाने के लिए नगर परिषद की टैक्स शाखा की खिड़की पर शहरवासियों की अच्छी खासी भीड़ जुटी रही। इसमें 2010-11 से 2022-23 तक का बकाया प्रॉपर्टी टैक्स भरने के लिए शाम तक 95 लोग पहुंचे। लेकिन नगर परिषद की स्वाइप मशीन खराब होने से टैक्स जमा कराने पहुंचे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

टैक्स शाखा के कर्मचारी स्वाइप मशीन खराब होने के बाद बकाया टैक्स जमा कराने वालों की भीड़ देखकर अधिकारियों की अनुमति के बाद नकद ही भुगतान कर उन्हें मैनुअल रसीद थमाने लगे। भिवानी नगर परिषद कार्यालय में वीरवार को 15 फीसदी छूट के साथ बकाया प्रॉपर्टी टैक्स भरने के अंतिम दिन काफी लोग जुटे। इन लोगों ने पहले तो अपने रिकॉर्ड में बकाया टैक्स का पता लगाया और फिर टैक्स शाखा के काउंटर पर पहुंचकर बकाया टैक्स का भुगतान भी कराया। काफी देर मशीन से भुगतान कराने का भी कर्मचारियों ने प्रयास किया, लेकिन मशीन ने स्वाइप मशीन ने काम नहीं किया तो इसके बाद मैनुअल तरीके से बकाया टैक्स का नकद भुगतान कराना शुरू कर दिया। शाम तक शहरवासियों ने लगभग चार लाख 86 हजार रुपए का टैक्स भरा।
विज्ञापन

दरअसल, सरकार द्वारा शहरी क्षेत्र के नागरिकों को बकाया प्रॉपर्टी टैक्स 15 प्रतिशत छूट के साथ भरने का दोबारा मौका दिया गया था। वीरवार को टैक्स भरने का अंतिम दिन था। सरकार की ओर से बकाया टैक्स पर ब्याज माफी की पूरी छूट दी गई थी। लेकिन कुल बकाया टैक्स पर 15 प्रतिशत की छूट स्वयं द्वारा प्रमाणित करने पर ही छूट दी जा रही थी। बिना प्रमाणित किए छूट का कोई प्रावधान नहीं था। पिछले दस साल के बकाया टैक्स को भरने के लिए सरकार द्वारा दोबारा से छूट दी गई थी। इससे पूरे दिन टैक्स जमा करवाने वालों की भीड़ लगी रही। लेकिन करदाताओं को कार्ड स्वाइप करने की मशीन खराब होने के कारण ऑनलाइन पेमेंट करने की सुविधा नहीं मिल पाई। इससे लोगों को कैश के रूप टैक्स जमा करवाना पडा। आखिरी दिन कुल 95 लोगों ने चार लाख 86 हजार रुपये का टैक्स जमा करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद में छूट के साथ बकाया टैक्स जमा कराया गया है। नगर परिषद के पास दो स्वाइप मशीनें हैं। कोई भी शहरवासी अपना बकाया टैक्स ऑनलाइन भी भुगतान कर सकता है। इसके लिए स्कैनर भी उपलब्ध है। मशीन में तकनीकी दिक्कत आने के बाद ही नकद भुगतान कराया गया होगा। पांच हजार से कम टैक्स नगद भुगतान की भी हिदायतें दी हुई हैं।
- भवानी प्रताप सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि, नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article