फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   एसवाईएल का पानी ना आने पर बंसीलाल को जिम्मेदार ठहराने पर कांग्रेसी नेता अभय चौटाला पर भड़के

एसवाईएल का पानी ना आने पर बंसीलाल को जिम्मेदार ठहराने पर कांग्रेसी नेता अभय चौटाला पर भड़के

Mon, 19 Feb 2018 12:36 AM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
एसवाईएल का पानी ना आने पर बंसीलाल को जिम्मेदार ठहराने पर कांग्रेसी नेता अभय चौटाला पर भड़के
सत्ता पाने की छटपटाहट में मानसिक संतुलन खो बैठे हैं अभय चौटाला : कांग्रेस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी
प्रतिपक्ष नेता अभय चौटाला द्वारा एसवाईएल के निर्माण व पानी मिलने में देरी के लिए पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल को जिम्मेवार बताने पर कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी के समर्थकों ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है। पूर्व मंत्री वासुदेव शर्मा, प्रदेश महासचिव रामप्रताप शर्मा, हरि सिंह सांगवान, शीशराम चेयरमैन, अशोक ढोला ने संयुक्त रूप से कहा कि अभय चौटाला प्रदेश की जनता को गुमराह करना चाहते हैं। पूरा देश जानता है कि एसवाईएल का अधिकतर निर्माण पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल ने करवाया था और उन्होंने 1986 में पूरे हरियाणा के सरपंचों और पंचों को पंजाब में एसवाईएल का निर्माण होते दिखाया था। कांग्रेसी नेताओं ने कहा की हकीकत यह है कि एसवाईएल नहर का निर्माण रोकने और पानी के बंटवारे के लिए हुए राजीव-लोंगोवाल समझौते का मुखर विरोध लोकदल मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी देवीलाल ने किया था। इनेलो लगातार तीन चुनावों में मुंह की खा चुकी है। अब राज पाने की छटपटाहट में अभय चौटाला मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने ना केवल एसवाईएल को लेकर विधानसभा में अनेक मौकों पर अपनी आवाज बुलंद की है, अपितु हर मुद्दे पर सरकार को घेरा है। इस दौरान दिलबाग निमड़ी, देवराज महता, अमर सिंह हालुवासिया समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं।

------
किसान रैली के प्रति लोगों में उत्साह : भुरटाना
भिवानी
इनेलो के जिला एससी सेल के प्रधान मनमोहन भुरटाना ने 7 मार्च को दिल्ली में एसवाईएल के पानी को लेकर होने वाली किसान महा रैली का गांव सुई, बलियाली, जाटू लोहारी में न्यौता दिया। भुरटाना ने कहा कि एसवाईएल के पानी के लिए बीजेपी व कांग्रेस के नेता चुप्पी साधे हुए हैं, लेकिन हरियाणा की जनता के लिए नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने एसवाईएल का पानी हरियाणा में लाने के लिए अगुवाई की है। इसी को लेकर दिल्ली में रामलीला मैदान किसान महारैली का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि रैली को लेकर लोगों में भारी उत्साह है और हल्का बवानीखेड़ा से हजारों की संख्या में लोग एसवाईएल पानी को लेकर पहुंचेंगे। उन्होंने विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस अवसर पर उनके साथ किशोरी लाल गुज्जर, रतीराम अंबावत, जंबू जोगी, सतपाल गुज्जर, प्रवक्ता संजय कारखल, जयबीर कोच, सन्नी, विक्रम गुज्जर, धर्मबीर, सतबीर, मांगे, राजेन्द्र, कुलदीप, सुनील, कृश्ण, सत्यवान पहलवान, अशोक जाखड़,युद्धबीर सिंह आदि थे।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed