फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   देश के युवा को भाजपा ने ठगा: दीपेंद्र हुड्डा

देश के युवा को भाजपा ने ठगा: दीपेंद्र हुड्डा

Sun, 24 Dec 2017 12:35 AM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
देश के युवा को भाजपा ने ठगा: दीपेंद्र हुड्डा
देश के युवाओं को भाजपा ने ठगा : दीपेंद्र हुड्डा
विज्ञापन

भिवानी। रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा का कहना है कि कि देश के युवाओं को भाजपा ने झूठे वादे करके बुरी तरह ठगा है। अब यह बात लोगों को पता चल गया है और सभी बदलाव के मूड में है।
टिबडेवाल सभागार में शनिवार को आयोजित युवा आक्रोश सम्मेलन में सांसद ने कहा कि भाजपा ने वादा किया था कि देश में हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। जबकि तीन साल में देश में 9.5 लाख युवाओं को रोजगार दिया है जो वादे का एक फीसदी भी नहीं है। हरियाणा में भी रोजगार का बुरा हाल है। हरियाणा में न तो कोई बड़ी भर्ती की है और न ही कोई बड़ा प्रोजेक्ट आया है। बल्कि, कांग्रेस सरकार में हरियाणा में 3500 करोड़ रुपये का निवेश हुआ था जो घट कर पिछले तीन सालों में 300 करोड़ सालाना रह गया है।
विज्ञापन

सांसद ने बताया कि उन्होंने गत 18 दिसंबर को लोकसभा में सरकार से प्रश्न पूछा कि पिछले तीन साल में सरकार ने कितने युवाओं को रोजगार दिया। जवाब में सरकार ने खुद माना कि हर साल दो करोड़ नौकरियां तो दूर की बात अपने अभी तक के कार्यकाल में भाजपा सरकार पूरे देश में कुल नौ लाख युवाओं को ही नौकरी दे सकी है। हरियाणा में पिछले तीन साल में तीन हजार युवाओं को ही रोजगार मिल सका है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नए रोजगार मिलना तो दूर की बात है जो छोटा-मोटा व्यवसाय कर रहे थे उनके कारोबार पर भी संकट के काले बादल छा गए हैं। सांसद ने इस बात पर अफसोस जताया कि कांग्रेस शासनकाल में मंजूर कराए गए भिवानी-दादरी-महेंद्रगढ़-नारनौल राजमार्ग पर यह सरकार अभी तक काम पूरा नहीं करा पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष एवं आक्रोश सम्मेलन के संयोजक अभिजीत लालसिंह ने कहा कि इस समय पूरे देश का युवा परेशान है और कांग्रेस को ही अपना अगला विकल्प लेकर चल रहा है। इससे पहले सांसद को शहर में मोटरसाइकिलों के जत्थे के साथ खुली जीप में समारोह स्थल तक लाया गया।
सम्मेलन में पूर्व विधायक डॉ. शिवशंकर भारद्वाज, रामभगत शर्मा, ठाकुर लालसिंह, संदीप सिंह तंवर, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन कुंडू, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा, अनिल धनखड़, राव अक्षत, प्रदीप गुलिया, धीरज अखरिया, धीरज सिंह, अमन डालावास, अशोक कादियान, अजीत बामला, नप उपाध्यक्ष मामनचंद, पवन बुवानीवाला, ईश्वर शर्मा प्रधान आदि उपस्थित रहे।

--
प्रदेश अध्यक्ष के बारे में फैसला लेगा हाईकमान
प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष को हटाने के लिए बार-बार विधायकों द्वारा बनाए जा रहे दबाव के बारे में पूछे सवाल के जवाब में सांसद ने कहा कि हाईकमान इस बारे में सही समय पर जनभावनाओं के अनुरूप सही फैसला लेगी। मीडिया से बात करते हुए गुजरात चुनावों के नतीजों के बारे में कहा कि 22 साल में वहां भाजपा की जीत के बाद भी बड़ी हार और कांग्रेस की हार के बाद बड़ी जीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed