फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   छात्राओं ने राहगीरों को बांटे कपड़े से बने थैले

छात्राओं ने राहगीरों को बांटे कपड़े से बने थैले

Sun, 24 Dec 2017 12:35 AM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
छात्राओं ने राहगीरों को बांटे कपड़े से बने थैले
छात्राओं ने राहगीरों को बांटे कपड़े के थैले
विज्ञापन

भिवानी। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को पॉलिथीन बैग से होने वाले नुकसान के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल की छात्राओं ने राहगीरों को कपड़े के थैले वितरित कर पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करने का संदेश दिया। इसके अलावा पर्यावरण पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए एक नाटक का मंचन किया गया तथा पोस्टर मेकिंग की प्रतियोगिता भी करवाई गई। कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य किरण गिल की अध्यक्षता में हुआ। सभी छात्राओं ने जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश शर्मा व ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नरेश मेहता को कपड़े के थैले भेंट किए। स्कूली छात्राएं अपने घर से एक एक कपड़े का थैला तैयार कर लेकर आई थीं।

जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि आज पॉलिथीन का प्रयोग हमारे पर्यावरण के लिए खतरा बना हुआ है। इसके प्रयोग से मानव जाति विभिन्न प्रकार की बीमारियों से घिर गई है। अगर जल्दी सुलभ होने की वजह से इसका ज्यादा प्रयोग होता है, यदि हम समय रहते सचेत नहीं हुए तो हमें भविष्य में बुरे परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। प्रधानाचार्य ने प्लास्टिक की थैलियों के दुष्परिणामों के बारे में बताया। इस मौके पर राजीव शर्मा, राजवीर सिंह, जांगड़ा वेद प्रकाश, प्रकाश पांचाल, ममता शर्मा, आंनद प्रकाश, संजय कुमार, वीरेंद्र सांगवान, रमेश मल्हान, परमेश्वरी कौशल्या, नीलम कोसलिया मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed