फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   डेढ़ घंटा गायब रहा इमरजेंसी ट्रीटमेंट स्लिप बनाने वाला कर्मचारी, लोग रहे परेशान

डेढ़ घंटा गायब रहा इमरजेंसी ट्रीटमेंट स्लिप बनाने वाला कर्मचारी, लोग रहे परेशान

Mon, 17 Jul 2017 12:24 AM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
डेढ़ घंटा गायब रहा इमरजेंसी ट्रीटमेंट स्लिप बनाने वाला कर्मचारी, लोग रहे परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। सामान्य अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों की ट्रीटमेंट स्लिप बनाने वाला कर्मचारी रात में करीब डेढ़ घंटा गायब रहा। इससे मरीज और उनके तीमारदार भटकते रहे। इस दौरान चिकित्सकों ने बिना पर्ची इलाज करने से इनकार कर दिया। डेढ़ घंटे बाद किसी अन्य कर्मचारी की ड्यूटी लगाकर मरीजों की कंप्यूटराइज्ड की बजाए हाथ से ट्रीटमेंट स्लिप बनाकर दी गई।
रविवार रात आठ बजे की शिफ्ट में इमरजेंसी की ट्रीटमेंट स्लिप बनाने वाला कर्मचारी सीट से गायब हो गया। इस वजह से करीब डेढ़ घंटे तक ट्रीटमेंट स्लिप नहीं बनीं। इमरजेंसी पहुंचे मरीज परेशान रहे। वे चिकित्सक के पास जाए तो जवाब मिलता कि ट्रीटमेंट स्लिप लाओ, तभी इलाज होगा। करीब 20 लोग ट्रीटमेंट स्लिप बनवाने के लिए खिड़की के बाहर कर्मचारी के आने का इंतजार करते रहे। इनमें कोई सड़क हादसे में घायल था तो कोई लड़ाई झगड़े में। परिजनों को अपनों का दर्द नहीं देखा गया तो वे उखड़ गए और कर्मचारियों से सवाल-जवाब करने लगे। इसके बाद इमरजेंसी स्टाफ सदस्यों ने उच्च अधिकारियों को सूचित किया। करीब डेढ़ घंटे बाद जिस कर्मचारी की ड्यूटी थी, वह तो नहीं आया मगर किसी अन्य कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई। इस कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई, उसे कंप्यूटर नहीं आता था। इस कारण हाथ से ही ट्रीटमेंट स्लिप बनाकर मरीजों को दी गई।
विज्ञापन

ट्रीटमेंट स्लिप बनवाने पहुंचे फूलपुरा गांव के सरपंच अमित परमार ने बताया कि लोग परेशान हैं। यहां कर्मचारी ही नहीं है। अन्य लोगों राहुल, परमेश्वरी ने बताया कि डेढ़ घंटे से ज्यादा समय हो गया। ट्रीटमेंट स्लिप नहीं होने के कारण डाक्टर इलाज नहीं कर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed