{"_id":"59651cdd4f1c1b72658b474f","slug":"91499798749-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टर मेकिंग में मधुबाला, निबंध लेखन में मोनिका रही अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टर मेकिंग में मधुबाला, निबंध लेखन में मोनिका रही अव्वल
Updated Wed, 12 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोस्टर मेकिंग में मधुबाला, निबंध लेखन में मोनिका रही अव्वल
अमर उजाला ब्यूरो
बहल। शंकरमल साबू राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ब्लॉकस्तरीय पोस्टर मेकिंग एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में राजकीय कन्या विद्यालय की छात्रा मधुबाला पोस्टर मेकिंग में और मोनिका निबंध लेखन में अव्वल रही। विद्यालय प्राचार्य कृष्ण कुमार यादव ने विजेता प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ब्लॉक के दस विद्यालयों के 90 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में निबंध लेखन कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों के बीच हुई। पोस्टर मेकिंग कक्षा 9 से 12 और 6 से 8 के विद्यार्थियों के बीच हुई। पोस्टर मेकिंग में कक्षा 9 से 12 में कन्या स्कूल बहल की मधुबाला और 6 से 8 में जीएचएस सेरला की मीनाक्षी अव्वल रही। निबंध लेखन में 9 से 12 में कन्या स्कूल बहल की मोनिका पहले स्थान पर रहीं। विद्यालय प्राचार्य कृष्ण कुमार यादव ने विद्यार्थियों से कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थी में आपसी प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास होता है। उन्होंने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी। प्रतियोगिता में विज्ञान अध्यापक अजीत सिंह, हिन्दी अध्यापक राकेश कुमार तथा रविन्द्र कुमार पीटीआई ने निर्णायक मंडल की भूमिका अदा की।