{"_id":"59651cce4f1c1beb058b46be","slug":"91499798734-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"री-अपीयर छात्रों को एडमिशन न देने से रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
री-अपीयर छात्रों को एडमिशन न देने से रोष
Updated Wed, 12 Jul 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
तोशाम।
एसएफआई की इकाई ने बनवारीलाल जिंदल सूईवाला महाविद्यालय में री-अपीयर विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रवेश न देने पर रोष जताया। सभी ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर समस्या हल करने की मांग की है।
एसएफआई ने मंगलवार को कहा कि इस कारण विद्यार्थियों को समस्या से जूझना पड़ रहा है। इस तरह के फैसलों से विद्यार्थियों का भविष्य खराब हो रहा है। दाखिला न होने के कारण विद्यार्थी मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। एसएफआई इस तानाशाही फैसले की कड़ी निंदा करती है। उसने तहसीलदार गुरुदेव को ज्ञापन दिया। छात्रों ने कहा कि अगर इसमें उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन किया जाएगा। एसएफआई से जुड़े छात्र नेताओं ने कहा कि इस फैसले से विशेष रूप से लड़कियां प्रभावित हो रही हैं। एक वर्ष के गैप से उनका भविष्य खराब हो जाएगा।