{"_id":"6818ef918e85d81a8e005271","slug":"9-day-long-drug-free-haryana-yatra-concluded-bhiwani-news-c-125-1-bwn1005-133697-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: 9 दिवसीय नशा मुक्त हरियाणा यात्रा का हुआ समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: 9 दिवसीय नशा मुक्त हरियाणा यात्रा का हुआ समापन
Mon, 05 May 2025 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 05 May 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा को सम्मानित करते चरणदास महाराज व अन्य।
भिवानी। युवा जागृति एवं जनकल्याण मिशन ट्रस्ट भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 9 दिवसीय प्रदेशस्तरीय नशा मुक्त हरियाणा संकल्प रथ यात्रा निकाली गई। हनुमान जोहड़ी मंदिर के महंत बालयोगी चरणदास महाराज के सान्निध्य में निकाली गई इस यात्रा का समापन सोमवार को हो गया।
समाजसेवी रमेश सैनी और पर्यावरण प्रहरी विजय सिंहमार ने बताया कि यात्रा के समापन पर हनुमान ढाणी स्थित हनुमान जोहड़ी मंदिर में विशेष कार्यक्रम हुआ।
इसमें शामिल कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा समेत पूर्व मंत्री एवं विधायक घनश्याम सर्राफ ने ट्रस्ट के इस अभियान की सराहना की। दोनों अतिथियों ने नशा मुक्त समाज की स्थापना के लिए इसे जरूरी कदम बताया।
आयोजकों ने बताया कि यह यात्रा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुरू की थी। यह यात्रा हरियाणा को नशा मुक्त बनाने के संकल्प का हिस्सा थी। जागरूकता फैलाकर अधिकतम लोगों को इस मुहिम से सक्रिय रूप से जोड़ना ही इस यात्रा का उद्देश्य था।
विज्ञापन
बालयोगी महंत चरणदास महाराज ने कहा कि इस नौ दिवसीय यात्रा ने प्रदेशभर में विभिन्न स्थानों पर जाकर लोगों को नशे के दुष्प्रभाव बताए और उन्हें नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया।
नौ दिनों तक चली इस यात्रा का अभी समापन हुआ है लेकिन यह एक अभियान और जनजागरण की शुरुआत भी है। इसलिए यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। वे प्रदेश के प्रत्येक जिले और गांव तक पहुंचकर अधिकतम लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे।
इस अवसर पर पुजारी ध्यानदास, अधिवक्ता धीरज सैनी, नरेश मीनू अग्रवाल, विजय शर्मा कुंगड़, संजय शर्मा, हरीश शर्मा, सरोज शर्मा, मुस्कान वर्मा, ओपी नंदवानी, नरेश पाहुजा आदि मौजूद रहे।
खाप पंचायतों और सामाजिक संस्थाओं को मिले सम्मान
भिवानी। मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र सिंह बडखालसा सोमवार को भिवानी पहुंचे। इस दौरान राष्ट्रीय वीर एकलव्य कल्याण वाहिनी संस्था और धामण खाप 12 ने उनका स्वागत किया। दोनों संस्थाओं ने उन्हें पत्र सौंपकर सम्मान दिलाने की मांग की।
इस दौरान संस्था के संस्थापक डाॅ. कपूर लडवाल और धामाण खाप 12 के प्रधान ऋषिपाल परमार ने सीएम के ओएसडी को इन संगठनों की भूमिका बताई। उन्होंने कहा कि खापें समाज के ताने-बाने को बनाए रखने, हमारी संस्कृति को जिंदा रखने के लिए समाज सुधार में अपनी अहम भूमिका निभातीं हैं। इन खापों का समाज में अहम योगदान है।
सीएम के ओएसडी वीरेंद्र ने कहा कि वे उनकी मांग को मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे। इस अवसर पर एडवोकेट शंकर धूपड़, सरपंच डाॅ. सुरेश बामला, रणधीर सिंह निंदाणिया, धर्मबीर सिंह ग्रेवाल आदि मौजूद रहे।