फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   9 day Geeta Jayanti Mahotsav started with Kalash Yatra

Bhiwani News: कलश यात्रा से हुआ 9 दिवसीय गीता जयंती महोत्सव का आगाज

Mon, 18 Dec 2023 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 18 Dec 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
9 day Geeta Jayanti Mahotsav started with Kalash Yatra
भिवानी में संतोषी माता  मंदिर में श्रीमदभागवत कथा से पहले कलश यात्रा निकालते श्रद्धालु। 
भिवानी। श्रीमद्भगवद्गीता जीवन के बारे में सच्चाई से परिचित कराता है और अंधविश्वास व झूठी मान्यताओं से भी मुक्ति पाने में हमारी मदद करता है। प्रत्येक जन को श्रीमद्भगवद्गीता के महत्व से रूबरू करवाने के उद्देश्य से युवा जागृति एवं जनकल्याण मिशन ट्रस्ट द्वारा हनुमान ढाणी स्थित हनुमान जोहड़ी मंदिर में 9 दिवसीय गीता जयंती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसका आगाज रविवार को कलश यात्रा के साथ किया गया।
विज्ञापन

कलश यात्रा की शुरुआत हनुमान ढाणी चौक स्थित संतोषी माता मंदिर से हुई और शहर के विभिन्न चौराहों से होते हुए हनुमान जोहड़ी धाम पर संपन्न हुई। इस दौरान अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व विधायक घनश्याम सर्राफ ने शिरकत की। कार्यक्रम में सान्निध्य बालयोगी महंत चरणदास महाराज का रहेगा।
विज्ञापन

बालयोगी महंत चरणदास महाराज ने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता के श्लोक हमें मनुष्य के रूप में हमारे कर्तव्यों के बारे में भी बताते हैं। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता को पढ़ने से हमें आत्म-नियंत्रण के महत्व और इसका अभ्यास करने के तरीके को समझने में मदद मिलती है। श्रीमद्भगवद्गीता को पढ़ने से हमें जीवन का एक अलग नजरिया मिलता है। इस मौके पर विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता भगवान का गाया हुआ वह ज्ञान है, जो आज भी लोगों को सही दिशा दिखाता है। जिस तरह आज हम कई बार तमाम कारणों के चलते अपने कर्तव्यों से विमुख हो जाते हैं। महात्मा ज्योतिबा फूले धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष रमेश सैनी एवं पर्यावरण प्रहरी विजय सिंहमार ने बताया कि दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक कथाव्यास महामंडलेश्वर साहबी करुणा गिरी भागवत गीता का महत्व श्रद्धालुओं को बताएंगी। उन्होंने बताया कि कलश यात्रा के दौरान स्कूली बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पुजारी ध्यानदास, अमित गोयल, महेंद्र लोहिया, सुरेंद्र लोहिया, संजय गुप्ता, मोनिका सैनी, अंकुर गोयल, इशांत, प्रिया असीजा, सावित्री यादव, सुशील गुप्ता, नगर परिषद की पूर्व चेयरपर्सन मंजू वर्मा, कमला सैनी, सरस्वती देवी, विजय सैन, बबलू जांगड़ा, मोनिया सैनी, राजकुमार सैनी, प्रमोद शर्मा, सीताराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed