{"_id":"60d8cc428ebc3ec254124617","slug":"85-vaccination-health-worker-in-bhiwani-bhiwani-news-rtk6149871100","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग के 85 व अन्य फ्रंट लाइन वर्कर को 80 फीसदी हुआ टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग के 85 व अन्य फ्रंट लाइन वर्कर को 80 फीसदी हुआ टीकाकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान चला जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में भर स्वास्थ्य विभाग के 6100 कर्मियों को कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण करने का लक्ष्य लिया था। जिसमें से वह 5208 को ही वैक्सीन का टीका लगा पाया, जोकि तय लक्ष्य का 85 फीसदी है। इस तरह अन्य फ्रंट लाइन वर्कर के लिए विभाग द्वारा पांच हजार कर्मियों को टीकाकरण का लक्ष्य लिया था, जिनमें से 3998 ने टीकाकरण करवाया, जोकि तय लक्ष्य का 80 फीसदी है।
अभियान के तहत जिला सामान्य अस्पताल सहित सभी शहरी और ग्रामीण इकाइयों पर रोजाना टीकाकरण किया जा रहा है। विभाग अब तक 30 फीसदी लक्ष्य पूरा कर पाया है। इसमें भी विभाग ने सामाजिक संस्थाओं, ग्राम पंचायतों का सहारा ले चुका है। अब भी सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से टीकाकरण अभियान जारी है। जिले में सभी लाभार्थियों के बात करें तो स्वास्थ्य विभाग ने 852900 नागरिकों को वैक्सीनेशन का लक्ष्य लिया है। जिनमें से 256183 को प्रथम डोज और 39317 को दूसरी डोज लग पाई है। इसमें विभाग ने 30 फीसदी लक्ष्य पूरा किया है।
जिले में टीकाकरण की स्थिति
लाभार्थी लक्ष्य प्रथम डोज फीसदी दूसरी डोज कुल डोज
स्वास्थ्यकर्मी 6100 5208 85 3905 9113
फ्रंट लाइन वर्कर 5000 3998 80 2132 6130
18 से 44 वर्ष तक 522000 1000106 19 2124 102230
45 से 59 वर्ष तक 195800 70580 36 10472 81052
60 वर्ष से अधिक 124000 76291 62 20684 96975
कुल 852900 256183 30 39317 295500
जिला सामान्य अस्पताल सहित ग्रामीण केंद्रों पर हो रहा टीकाकरण
स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जिला सामान्य अस्पताल के वार रूम, शहरी स्वास्थ्य केंद्रों, पीएचसी, सीएचसी सहित सामाजिक संस्थाओं द्वारा आयोजित कैंप में टीकाकरण किया जा रहा है, जिसमें औसतन तीन से चार हजार नागरिकों को रोजाना टीकाकरण हो रहा है। कोई भी सामाजिक संस्था या पंचायत टीकाकरण शिविर का आयोजन करना चाहते हैं तो जिला प्रतिरक्षण अधिकारी को इसके बारे में पूर्व में सूचना देनी होगी। फिर सिविल सर्जन की अनुमति के बाद ही कैंप का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
फ्रंट लाइन वर्कर के लिए करनी पड़ी थी अधिक मेहनत
स्वास्थ्य विभाग ने शुरुआत में स्वास्थ्यकर्मियों को टीकाकरण किया था। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने जागरूकता का परिचय देते हुए समय पर टीकाकरण करवाया। फिर दूसरे चरण में फ्रंट लाइन वर्कर को टीकाकरण किया गया। उस दौरान पुलिस विभाग ने टीकाकरण अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लिया था। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग से सबसे ज्यादा राजस्व विभाग और पंचायती राज विभाग के कर्मियों को टीकाकरण करने के लिए कड़ी मशक्त करनी पड़ी थी। उपायुक्त के सख्त निर्देश के बाद इन विभाग के कर्मियों ने टीकाकरण करवाया था। बाकी जो टीकाकरण से वंचित में उनके कुछ लंबी बीमारी, कोरोना संक्रमण और महिला कर्मी गर्भवती होने के कारण टीकाकरण नहीं करवा सके हैं।
टीकाकरण अवश्य कराएं
जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान लगातार जारी है। स्वास्थ्य विभाग ने तय लक्ष्य का 30 फीसदी टीकाकरण कर दिया है। अब तीसरी लहर से निपटने के लिए टीकाकरण बेहद जरूरी है। ऐसे में आमजन से अपील है कि अपने नजदीक टीकाकरण केंद्र पर जाकर टीकाकरण अवश्य करवाएं। अफवाहों पर ध्यान न दें।
- डॉ. आशीष सांगवान, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।