फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   85 new corona patients found, 1400 samples sent to lab

कोरोना के 85 नए मरीज मिले, 1400 के सैंपल भेजे लैब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
85 new corona patients found, 1400 samples sent to lab
11 फोटो नागरिक अस्पताल के वॉररूम में वैक्सील लगाती स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। जिले में वीरवार को कोरोना संक्रमण से 85 नए मामले मिले। इसके बाद जिले में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 378 हो गई है। हालांकि इनमें से 59 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

लगातार बढ़ रहे कोरोना मामलों के चलते स्वास्थ्य विभाग और जिलावासियों की चिंता बढ़ गई है। शहर की बाजारों में बगैर मास्क और बगैर सामुदायिक दूरी के घूम रहे लोग कोरोना को न्योता रहे है। स्वास्थ्य विभाग के जागरूकता अभियान के बावजूद लोग लापरवाही बरत रहे हैं, जोकि स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती है।
विज्ञापन

तीसरी लहर में एक मरीज की मौत हो चुकी है। संक्रमित मरीजों में से 313 होम आइसोलेट और पांच अस्पताल में दाखिल हैं। इनमें से ग्रामीण क्षेत्र में 120 और शहरी क्षेत्र में 198 मरीज हैं। वीरवार को कोरोना संक्रमण की जांच के लिए 1400 आशंकितों के सैंपल लैब में भेजे हैं, जिनकी रिपोर्ट शुक्रवार दोपहर तक जारी होगी। लगातार बढ़ रहे कोरोना केस के चलते स्वास्थ्य विभाग लोगों को जागरूक करने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमों का पालन जरूरी
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन करना जरूरी है। आमजन से अपील है कि बेवजह घर से बाहर न निकलें और चेहरे पर मास्क का प्रयोग जरूर करेें। वैक्सीन से लाभार्थियों से अनुरोध से कि समय पर वैक्सीन की डोज अवश्य लगवाएं।
- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed