फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   भवन निर्माण मजदूर कारीगरों ने भाजपा विधायक घनश्याम सरार्फ के आवास पर किया प्रदर्शन

भवन निर्माण मजदूर कारीगरों ने भाजपा विधायक घनश्याम सरार्फ के आवास पर किया प्रदर्शन

Wed, 21 Feb 2018 12:48 AM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
भवन निर्माण मजदूर कारीगरों ने भाजपा विधायक घनश्याम सरार्फ  के आवास पर किया प्रदर्शन
भवन निर्माण मजदूरों ने विधायक के आवास पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी
भवन निर्माण कामगार यूनियन हरियाणा के आह्वान पर जिले के निर्माण मजदूर कारीगरों ने मंगलवार को शहर में जोरदार प्रदर्शन करते हुए भाजपा विधायक घनश्याम सरार्फ के निवास का घेराव किया। निर्माण मजदूरों के पंजीकरण में तेजी लाने, कन्यादान व छात्रवृत्ति की कटोती वापस लेने, नवीनीकरण व सुविधा फार्म जमा करवाने के लिए श्रमिकों को बुलाने की शर्त वापस लेने की मांग की। विधायक के न होने पर यूनियन नेताओं ने उनके बेटे को ज्ञापन देने से साफ इनकार कर दिया।

नेहरू पार्क में मंगलवार को निर्माण मजदूर कारीगर जिला प्रधान अनिल कुमार की अध्यक्षता में रोष सभा की। सभा का संचालन जिला सहसचिव संजय बलियाली ने किया। इसके बाद निर्माण मजदूर कारीगर प्रदर्शन करतेे हुए हांसी गेट, सराय चोपटा, नया बाजार होते हुए भाजपा विधायक घनश्याम सरार्फ के निवास पर पहुंचे। यूनियन महासचिव सुखबीर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार निर्माण मजदूरों का शोषण कर रही है। निर्माण मजदूरों का पंजीकरण नहीं किया जा रहा है। जिला प्रधान अनिल कुमार ने कहा कि अधिकारी दलाल यूनियनों को बढ़ावा दे रहे हैं और दूसरे जिलों के अधिकारी नवीनीकरण व सुविधा फार्म जमा करवाते समय मजदूर को नहीं बुलाते, जबकि यहां का अधिकारी मजदूरों को बुलाकर अपनी मनमर्जी चला रहा है। विधायक निवास पर ज्ञापन लेने के लिए पहुंचे उनके बेटे अमन को उन्होंने ज्ञापन देने से इनकार कर दिया और कहा कि विधायक होंगे तब ही उन्हें फिर से ज्ञापन सौंपेंगे। रोष सभा को यूनियन राज्य कोषाध्यक्ष राममेहर सिंह, एराजबीर सिंह, संजय बलियाली, राजकुमार तिगडाना, धर्मबीर बामला, सतबीर मतानी व भगवान दास रिवासा आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन


फोटो : 12
केप्शन : विधायक आवास पर विरोध प्रदर्शन करते हुए भवन निर्माण यूनियन सदस्य
-----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed