{"_id":"5a395f1a4f1c1b4c528ba867","slug":"81513709338-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबरदस्ती महिलाओं को घर से निकाल ढहाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जबरदस्ती महिलाओं को घर से निकाल ढहाया अतिक्रमण
Updated Wed, 20 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जबरदस्ती महिलाओं को घर से निकाल ढहाया अतिक्रमण
भिवानी। ठाकुर बीर सिंह मेमोरियल पार्क के हिस्से में बने आधा दर्जन निर्माण ढहाने पहुंची हुड्डा टीम का लोगों ने विरोध किया। लोगों ने यह कहते हुए तोड़फोड़ रुकवाने की कोशिश की कि वे लोग 30-40 साल से काबिज हैं। टीम द्वारा कार्रवाई नहीं रोकने पर अड़ गए तो महिला पुलिस की मदद से महिलाओं को जबरदस्ती बाहर निकाला। इसके बाद अतिक्रमण को जेसीबी मशीन की सहायता से गिराया।
मंगलवार दोपहर हरियाणा अर्बन डेपलपमेंट अथॉरिटी (हुडा) की टीम ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस बल लेकर ठाकुर बीर सिंह पार्क की जमीन पर बने निर्माण गिराने पहुंची। शुरूआत में टीम ने पक्के निर्माण और नींव गिराई। जब टीम ने चारदीवारी और टीन शेड डालकर किए गए निर्माण को गिराना आरंभ किया तो विरोध शुरू हो गया। एक युवक की हुडा के एसडीओ से तीखी बहस हुई। लंबी जद्दोजहद के बाद टीम ने अपनी कार्रवाई आरंभ की तो कब्जाधारी भीमसेन ने कोर्ट के कागजात पेश किए। इसके बाद विभाग ने अपने वकील से मशविरा करने के बाद फिर तोड़फोड़ शुरू की। लेकिन, इसी दौरान महिलाओं ने निर्माणस्थल से निकलने से इनकार कर दिया। यही नहीं, अंदर से गेट बंद कर लिया। इसके बाद लेडी पुलिस को बुलाया गया और महिलाओं को जबरन बाहर निकाला गया। इसके बाद दीवार व टीन शेड गिरा दिया। इस मौके पर हुडा के एसडीओ भूपेंद्र सिंह, ड्यूटी मजिस्ट्रेट बीडीपीओ आशीष मान, सिविल लाइन थाना प्रभारी अजीत सिंह के अलावा हुडा के कर्मचारी व पुलिस बल मौजूद रहा।
--
40 साल से काबिज हैं साहब!
भीम सेन का कहना है कि वे लोग 40 साल से इस जगह पर काबिज हैं। लेकिन, विभाग ने उनकी एक नहीं सुनी और चारदीवारी व टीनशेड गिरा दिया। उन्होंने बताया कि कोर्ट में केस चला रहा है, इसके बावजूद भी कार्रवाई की गई। सारे कागज अधिकारियों को दिखा भी दिए थे।
विज्ञापन
--
मोहलत के बाद नहीं गिराया पक्का मकान
इसी जगह पर बने पक्के मकान को भी गिराना था, लेकिन इस मकान में रह रहे परिवार के लोगों ने विभाग से खाली करने की मोहलत मांगी। विभाग के एसडीओ भूपेंद्र ने बताया कि परिवार ने खुद ही जमीन छोड़ने की बात कही है। परिवार से लिखित में कहा है कि तीन दिन के भीतर जगह खाली कर देंगे। इस आधार पर विभाग ने कार्रवाई नहीं की।
--
ठाकुर बीर सिंह पार्क की करीब पौना एकड़ जमीन पर अवैध निर्माण बने हुए हैं। अब पार्क का विस्तार करना है, इसलिए जमीन पर कब्जे हटाए गए हैं। इनमें से एक व्यक्ति ने कोर्ट गया था, लेकिन उसकी रिट पिछले साल डिसमिस हो गई थी।
भूपेंद्र सिंह, एसडीओ, हुडा विभाग