फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   भाई ट्रक की चपेट में आया तो बाइक पर बैठी बहन की सदमे से मौत

भाई ट्रक की चपेट में आया तो बाइक पर बैठी बहन की सदमे से मौत

Tue, 10 Oct 2017 12:39 AM IST
Updated Tue, 10 Oct 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
भाई ट्रक की चपेट में आया तो बाइक पर बैठी बहन की सदमे से मौत
भिवानी/तोशाम। बस स्टैंड के सामने मुख्य मार्ग पर ट्रक की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसकी बहन बाल-बाल बच गईं। लेकिन, भाई की हालत देख बहन को इतना सदमा लगा कि मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब युवक अपनी बहन को कॉलेज छोड़ने जा रहा था। छात्रा मिताथल गांव की रहने वाली थी।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीबन नौ बजे सौरभ अपनी बहन रीना को बंसीलाल महिला कॉलेज छोड़ने जा रहा था। तोशाम बस स्टैंड के सामने ट्रक की चपेट में आ गया। मोटरसाइकिल से गिरने के बाद ट्रक सौरभ के पांव के ऊपर से गुजर गया। भाई के पैर से खून निकलता देख बहन भी चिल्लाई और आसपास खड़े लोगों से भाई को संभालने के लिए गुहार लगाई। तभी अचानक रीना गिर पड़ी और दम तोड़ दिया। रीना राजकीय बंसीलाल महिला महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। छात्रा रीना पढ़ाई के लिए अपनी मौसी के पास तोशाम में ही रहती थी। भाई सौरभ रविवार को ही तोशाम आया था। सोमवार सुबह सौरभ मोटरसाइकिल से बहन को कॉलेज छोड़ने जा रहा था कि अचानक यह हादसा हो गया। सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सौरभ को हिसार रेफर किया गया है।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिवानी ले गई। पुलिस ने मृतक रीना के मौसी के लड़के नवीन की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 337, 304ए के तहत ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, घटना की जानकारी मिलते ही महाविद्यालय में शोक की लहर दौड़ गई। स्टाफ के कई सदस्य तुरंत अस्पताल पहुंचे, लेकिन छात्रा रीना दम तोड़ चुकी थी।
घटना में जांच अधिकारी उपेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गई थी। नवीन की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
--
गम में डूबा कॉलेज
कॉलेज में माहौल गमगीन हो गया। छात्रा की मौत पर दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया और कक्षाएं नहीं लगाई गईं। छात्रा की मौत पर महाविद्यालय में दो मिनट का मौन रखा। महाविद्यालय से सहायक प्रोफेसर रीना पंघाल ने छात्रा की मौत पर कहा कि छात्रा रीना बहुत ही लगनशीन और कर्तव्यनिष्ठा वाली लड़की थी। पूरे कॉलेज प्रशासन को छात्रा की मौत पर गहरा सदमा लगा है।

--
सवाल: भारी वाहनों की शहर में एंट्री क्यों
तोशाम के व्यापारी राजेश गुप्ता ने घटना पर गहरा दुख प्रकट करते हुए व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि तोशाम में बाईपास होने के बावजूद भारी वाहनों का अंदर से निकलना व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। इस संबंध में प्रशासन से कई बार मांग की जा चुकी है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed