{"_id":"597b8ac94f1c1b8a7a8b45ab","slug":"81501268681-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच अगस्त तक छात्र चुनाव की घोषणा नहीं हुई तो होगा आंदोलन, कॉलेजों पर ताले जड़ेंगे या करेंगे अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच अगस्त तक छात्र चुनाव की घोषणा नहीं हुई तो होगा आंदोलन, कॉलेजों पर ताले जड़ेंगे या करेंगे अनशन
Updated Sat, 29 Jul 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 06
पांच अगस्त तक छात्र चुनाव की घोषणा नहीं हुई तो होगा आंदोलन, कॉलेजों पर ताले जड़ेंगे या करेंगे अनशन
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
सरकार अब तक छात्र चुनाव बहाल नहीं कर रही है। अब ज्ञापन वाले लव लेटर नहीं, बल्कि तख्ता पलट आंदोलन होगा। पांच अगस्त तक छात्र चुनाव बहाल नहीं किए गए तो कॉलेज, यूनिवर्सिटी पर ताले लगाने या अनशन जैसे कदम उठाए जाएंगे। यह बात इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कही।
जाट धर्मशाला में शुक्रवार को इनसो कार्यकर्ताओं को सोनीपत रैली का न्योता देने पहुंचे इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने सरकार को खटारा बताया। कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार देने में फेल साबित हुई। डीसी रेट पर नौकरी देकर युवाओं को बरगलाने का काम किया जा रहा है। शिक्षा के अधिकार को भी सरकार छीनने में लगी हैं। बताया कि दुष्यंत चौटाला ने संसद में आवाज उठाकर गैप ईयर जैसे मामले को बहाल किया। प्रदेश में सभी भर्तियों पर अनियमितताओं के कारण रोक लगी हुई है। युवाओं को पक्की नौकरियां नहीं मिल रहीं। दुष्यंत चौटाला ने हिसार में रोजगार मेले से सात हजार युवाओं को नौकरी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनदीप सुई ने की। इस दौरान मंच संचालन मनीष छिल्लर ने किया। दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि छात्र संघ चुनाव के लिए इनसो पांच अगस्त के बाद कॉलेज पर ताला जड़ने तक से लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल भी कर सकती है। प्रदीप देशवाल ने पांच अगस्त को सोनीपत पहुंचने का आह्वान किया। कार्यक्रम को मनदीप सुई, सेठी धनाना, सचिन जताई, सूरज बेनीवाल, बबलू चौधरी, दीपक सिवाड़ा, रविंद्र दादरी, रवि आर्य, सुनिल बिड़ोला, सुखबीर संडवा, मनीष छिल्लर, मनदीप घणघस, राहुल शर्मा, विवेक ख्यालिया, मनजीत रासीवासिया, सोनू बामला, बिन्नू राजपूत, विकास राव, प्रदीप बिधनोई, सुरेंद्र राठी, जितेंद्र शर्मा, पार्षद संजय तिगड़ाना, राजेश भारद्वाज, सिलोचना पोटलिया, इंदु परमार, गुड्डी लांग्यान, दिनेश नंबरदार, टोनी टिटाणी, नवीन चौधरी आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में इनेलो के प्रदेश सचिव बलदेव घणघस, जिला प्रधान सुनील लांबा, दादरी के प्रधान नरेश द्वारका, कुलवंत कोंटिया, जितेंद्र शर्मा, शकुंतला श्याणी, रामफल फौजी, होशियार सिंह थानेदार, राजेंद्र आर्य, प्रवक्ता राजू मेहरा, अशोक शर्मा,संजय कारखल, वजीर मान, बल्लू बामला आदि मौजूद रहे।