{"_id":"596918ee4f1c1bd6528b4568","slug":"81500059886-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी के बैनर तले हुआ धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीवीपी के बैनर तले हुआ धरना प्रदर्शन
Updated Sat, 15 Jul 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दाखिला नहीं होने पर बिफरे छात्र, वैश्य कॉलेज में प्रदर्शन
भिवानी। अगली कक्षा में प्रवेश के लिए 50 फीसदी पेपरों में पास होने की अनिवार्यता के विरोध में छात्रों ने वैश्य कॉलेज में प्रदर्शन किया। एबीवीपी के बैनर तले विद्यार्थियों ने कॉलेज परिसर में धरना दिया। एमडी यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इस बार द्वितीय और तृतीय वर्ष में प्रवेश के लिए 50 फीसदी पेपरों में पास होने की अनिवार्यता लागू की है। इसके विरोध में विद्यार्थी आंदोलन कर रहे हैं। शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने कॉलेज परिसर में नारे लगाए और धरना दिया। एबीवीपी के नगर सहमंत्री पंकज कसेरा ने कहा कि कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी ने इस फैसले को वापस ले लिया हैै। एमडीयू भी इसे वापस लेकर विद्यार्थियों को राहत दे। एबीवीपी के वैश्य कॉलेज अध्यक्ष सचिन सारसर ने कहा कि एमडीयू को री-अपीयर वाले छात्रों को भी एडमिशन देना चाहिए, नहीं तो विद्यार्थियों का एक साल बर्बाद हो जाएगा। धरने में विकास परमार, शिवम बंसल, विशाल, दीपक सांगवान, अमित मिचा, सावन बागड़ी, अरुण, राहुल आदि मौजूद रहे।