{"_id":"59651cdb4f1c1b197e8b468e","slug":"81499798747-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
Updated Wed, 12 Jul 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरनाथ यात्रियों पर हमले के विरोध में फूंका पाक का पुतला
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों की बस पर हमले के विरोध में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने शहर में प्रदर्शन किया। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हांसी गेट पर पाकिस्तान का पुतला फूंककर रोष जताया। अमरनाथ यात्रियों पर हमले के विरोध में बजरंग दल कार्यकर्ता नेहरू पार्क के पास एकत्रित हुए। यहां से बाइकों से शहर में जुलूस निकाला और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। हांसी गेट पर प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान का पुतला फूंककर रोष जताया। यहां के बाद सभी लघु सचिवालय पहुंचे और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। बजरंग दल कार्यकर्ता वरुण ने बताया कि आतंकी हमले में आठ लोगों की मौत हो गई। पाकिस्तान आतंकी देश है और वहीं हमले करवाता है। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। इस मौके पर राजेश, बिल्लू, बंटी, सोनू, रवि, सुदेश, राज कुमार आदि मौजूद रहे।