{"_id":"59651cd34f1c1b197e8b468b","slug":"81499798739-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब भाजपा सांसद ने किसानों की हालत पर चिंता जताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब भाजपा सांसद ने किसानों की हालत पर चिंता जताई
Updated Wed, 12 Jul 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
भिवानी-महेंद्रगढ़ से भाजपा के सांसद धर्मबीर सिंह ने किसानों की दशा पर चिंता जताई है और राज्य सरकार से मदद की गुजारिश की है। इस बारे में सांसद ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर किसानों की समस्या के समाधान की मांग की है। उन्होंने बताया कि लोकसभा में भी आवाज उठाई गई है।
उन्होंने बताया कि किसानों की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को पिछले माह पत्र लिखा है। पत्र में किसान को न्यूनतम समर्थन मूल्य मिलने के बारे में कहा गया है। कहा कि पीछे बाजरे की फसल पर 10-12 प्रतिशत ही खरीदारी हुई है। उन्होंने कहा कि किसान खून-पसीना बहाकर फसल तैयार करता है, लेकिन उसे फसल का समर्थन मूल्य तक नहीं मिल पाता। साथ ही उसे अन्य कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसीलिए सरकार किसान की समय पर मदद करें। सांसद ने पानी की कमी वाले स्थानों पर उपज रही कपास की खेती देखी। साथ ही किसानों की बिजली-पानी संबंधी समस्या भी सुनी। खेतों में पहुंचे सांसद धर्मबीर सिंह ने किसानों से मुलाकात करने के बाद कहा कि जब फसल निकलती है और मंडी में पहुंचती है तो किसान को फसल का समर्थन मूल्य तक नहीं मिलता। इसके चलते किसान के हाथ भी खाली रह जाते हैं।