फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   भाजपा सरकार किसानों को बर्बाद करने पर तुली: मेचू

भाजपा सरकार किसानों को बर्बाद करने पर तुली: मेचू

Sat, 08 Jul 2017 12:35 AM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
भाजपा सरकार किसानों को बर्बाद करने पर तुली: मेचू
लोहारू। कांग्रेसी नेता शीशराम मेचू ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को बर्बाद करने पर तुली है। किसान पहले ही कर्ज से टूट चुका है। हर रोज किसान आत्महत्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और पंजाब की तर्ज पर किसानों का कर्जा माफ करना चाहिए। इससे प्रदेश के किसानों को थोड़ी राहत मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने उर्वरकों और कीटनाशकों पर जीएसटी लागू कर किसानों के जले पर नमक छिड़का है। उन्होंने कहा कि जीएसटी लागू कर भाजपा सरकार ने छोटे व्यापारी और मजदूर तबके को भी बर्बाद करने का काम किया है। भाजपा सरकार की इस प्रकार के जनविरोधी फैसलों के विरोध में आगामी 10 जुलाई को भिवानी के नेहरू पार्क में किसान एकत्रित होकर कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी के नेतृत्व में आक्रोश प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed