{"_id":"595fda934f1c1bd42e8b466e","slug":"81499454099-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचरे के ढेर पर सेक्टर, हुडा अधिकारियों का जवाब- नहीं है कोई समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कचरे के ढेर पर सेक्टर, हुडा अधिकारियों का जवाब- नहीं है कोई समस्या
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
सेक्टर में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे है या यूं कहें कि कचरे के ढेर पर सेक्टर है। मगर हुडा अधिकारियों को न तो गंदगी के ये ढेर नजर आते है और न ही पार्कों, गलियों की अव्यवस्था। यही वजह है कि सफाई व्यवस्था के लिए डाली जनहित याचिका में हुडा अधिकारियों ने जवाब दिया है कि सेक्टर में कचरे से संबंधित कोई समस्या नहीं। शिकायत मिलते ही तत्काल समाधान कर दिया जाता है।
शहर और सेक्टरों में फैली गंदगी, जगह-जगह लगे कचरे के ढेर से परेशान अधिवक्ता मंजू शर्मा ने जनहित याचिका दायर कर रखी है। इसमेें प्रशासनिक अधिकारियों, नगर परिषद अधिकारियों, हुडा अधिकारियों को पार्टी बनाया गया है। नगर परिषद कचरे की शिकायत पर पहले ही अपना पक्ष रख चुकी है। हुडा अधिकारियों का जवाब नहीं आने के कारण दो दफा केस की तिथि बढ़ानी पड़ी थी।
हुडा की ओर से शुक्रवार को इस केस में अपना जवाब दाखिला किया गया। जवाब में दावा किया गया कि सेक्टर में कचरे से संबंधित कोई समस्या नहीं है। हुडा विभाग अपना काम कर रहा है। लोगों ही सफाई के प्रति गंभीर नहीं है। इसके बावजूद शिकायत मिलते ही प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाता है। पार्क की हालत भी बेहतर है। कोर्ट की ओर से नोटिस नहीं दिए जाने की बात कहते हुए शिकायत को आधारहीन करार दिया गया है। मंजू शर्मा के अधिवक्ता प्रवीण अत्री ने बताया कि सेक्टर गंदगी से बदहाल है। जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं। इसके बाद भी हुडा अधिकारी जवाब दे रहे है कि सेक्टर में कचरे संबंधित कोई समस्या नहीं है। इस पर 11 जुलाई को कोर्ट ने बहस की तिथि निर्धारित की है। बताया कि उन्होेंने शिकायत में सेक्टर-13 के मार्केट के पीछे पीर बाबा मंदिर के पास लगे गंदगी के फोटो भी लगाए हैं।
विज्ञापन
नौ महीने पहले समाप्त हो चुका है सफाई का ठेका
सेक्टर की सफाई का ठेका खत्म हुए नौ महीने बीत चुके है। अब सेक्टरों की जिम्मेदारी नगर परिषद को सौंपी है। पिछले सप्ताह नप की ने सफाई का ठेका देने के लिए टेंडर आमंत्रित किए थे। इसके बाद दो ही ठेकेदारों ने आवेदन किए। अभी तक सफाई का ठेका नहीं दिया गया है। ऐसे में पिछले नौ महीने से सेक्टर वासी गंदगी से परेशान हैं। इस बारे में अनेक बार सेक्टर के निवासी प्रशासनिक अधिकारियों, मंत्रियों, विधायक, नगर परिषद अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं।
कचरे की समस्या है गंभीर
सेक्टर-13 निवासी धीरज कक्कड़ ने बताया कि कचरे की समस्या गंभीर बनी है। सेक्टर में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। वे पिछले दो महीने में सात बार उपायुक्त से मिल चुकर समाधान की मांग कर चुके है। लेकिन, अब तक समाधान नहीं हुआ है।