{"_id":"66904078f042606c6c0e1e24","slug":"80-thousand-extorted-by-showing-fear-of-money-laundering-for-sending-illegal-goods-from-mumbai-to-china-bhiwani-news-c-125-1-bwn1004-120017-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: मुंबई से चीन अवैध सामान भेजने पर मनी लांड्रिंग का डर दिखाकर ऐंठे 80 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: मुंबई से चीन अवैध सामान भेजने पर मनी लांड्रिंग का डर दिखाकर ऐंठे 80 हजार
Fri, 12 Jul 2024 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 12 Jul 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। मुंबई से चीन के लिए अवैध पासपोर्ट, ड्रग्स, एटीएम कार्ड सहित कुछ सामान उसके नाम से भेजे जाने का डर दिखाकर लड़की से 80 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत साइबर क्राइम पुलिस थाना में दी है। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में चिडीपाल गली निवासी हिमांशी मित्तल ने बताया कि उसके पास आठ जुलाई को एक अनजान फोन आया। इस पर बोलने वाले ने उसे बताया कि उसके नाम से अवैध पासपोर्ट, डेबिट कार्ड, ड्रग्स और चार किलो वजनी कपड़े मुंबई से चीन भेजे जा रहे हैं। इस पर उसने बताया कि उसके नाम से कोई पार्सल नहीं है। आरोपी ने आर्डर कैंसिल कराने के लिए कॉल मुंबई पुलिस को फारवर्ड कर दी। इसके बाद उसे बताया गया कि उसका आपराधिक रिकाॅर्ड दर्ज है।
उससे कहा कि वह मनी लांड्रिंग में अपराधी है। अगर आपराधिक केस से बचना चाहती है तो उसे 80 हजार रुपये डालने होंगे। इस पर आरोपियों ने उसे झांसे में लेकर 80 हजार रुपये की ठगी की। उसे बाद में पता चला कि उसके साथ ठगी हुई है। इसके बाद उसने साइबर क्राइम पुलिस थाना में मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। संवाद