{"_id":"5a57bba44f1c1b6a188b4727","slug":"71515699108-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंको में जमा गंदा पानी ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंको में जमा गंदा पानी ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर
Updated Fri, 12 Jan 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैंको में जमा गंदा पानी, ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर
तोशाम।
गांव खरकड़ी माखवान के ग्रामीण गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। खरकड़ी माखवान के जलघर में बने टैंको में पानी बहुत ही कम व गंदा है। ग्रामीणों ने टैंकों में साफ पानी डलवाने की मांग की है। वहीं विभाग के अधिकारी पानी को सही मान रहे हैं।
ग्रामीण राजेश, नरेंद्र, सतबीर, महेंद्र सिंह आदि ग्रामीणों का कहना है कि गांव के जलघर में बने टैंकों में पानी काफी कम है जो पानी टैंकों में है वह पानी लाल रंग का है। टैंकों में काफी गंदगी जमी हुई है। गांव में उसी पानी की सप्लाई की जा रही है। जलघर में पानी के लिए दो बोर हैं जिनका पानी भी पीने लायक नहीं है। ऐसे ग्रामीण गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। जिससे ग्रामीणों में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है जिस पानी को मवेशी भी नहीं पी सकते उनको ग्रामीण पीने के लिए मजबूर हैं। ग्रामीणों ने टैंकों में साफ पानी डलवाने की मांग की है ताकि ग्रामीणों को साफ पानी मिल सके।
इस बारे में जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ प्रवीण जांगडा ने बताया कि पानी तो ठीक है जो लाल रंग का दिखाई दे रहा है वह काई जैसा है। पानी में कोई दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन
----------