{"_id":"5a3d563d4f1c1b09788b4615","slug":"71513969213-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिवानी के बर्थ डे पर 46 किलो का केक कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी के बर्थ डे पर 46 किलो का केक कटा
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के 46 वें बर्थडे पर काटा 46 किलो का केक
भिवानी। जिले के 46 वें बर्थ डे (स्थापना दिवस) पर 46 किलोग्राम का गुंद का बना केक एसडीएम व सिटी एसएचओ ने काटा। व्यापार मंडल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में एक-दूसरे को केक खिलाकर स्थापना दिवस की बधाई दी।
शुक्रवार को गौड गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एसडीएम सतीश कुमार ने कहा कि आज भिवानी जिले की स्थापना को 46 वर्ष पूरे हो चुके हैं। इन 46 वर्षों में भिवानी जिले ने विभिन्न क्षेत्रों में खूब तरक्की की। यह गर्व की बात है कि आज खेल, राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में भिवानी के बहुत से लोग अपना नाम कमा रहे हैं। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि शहर थाना प्रभारी श्रीभगवान ने अपराध मुक्त शहर बनाने में लोगों से सहयोग मांगा और कहा कि सब लोग संकल्पबद्ध हों तो यह काम आसान हो जाएगा।
नगर व्यापार मंडल के प्रधान भानुप्रकाश शर्मा ने कहा कि हमें स्वच्छ पर्यावरण के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए इसके साथ ही अपने आस-पास के वातावरण को साफ रखना चाहिए।