{"_id":"59dfbec54f1c1bd1538b727c","slug":"71507835589-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया शिक्षण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया शिक्षण कार्य
Updated Fri, 13 Oct 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। नीसा की ओर से आहूत देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन की कड़ी में प्राइवेट स्कूलों के अध्यापकों ने सरकार की नीतियों के विरोध में काला दिवस मनाया गया। दिनभर बाजू पर काला रिबन बांध कर पढ़ाया।
वीरवार को एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष आकाश रहेजा ने बताया कि आज प्रदेश के प्राइवेट स्कूलों में कार्यरत शिक्षक, प्राचार्य व मैनेजमेंट के सदस्य मानसिक तनाव की स्थिति में है। कोई भी दुर्घटना होने की स्थिति में प्राचार्य व मैनेजमेंट को दोषी मानकर उनके खिलाफ मुकदमा चलाया जाता है। जबकि केवल वांछित व्यक्ति पर ही मुकदमा चलाना चाहिए। सरकार पिछले काफी समय से प्राइवेट स्कूलों पर नित नए नियम थोपकर उन्हें बंद करने की साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि सभी को शिक्षा देने का दायित्व राज्य सरकार का है। इसमें वह पूरी तरह से विफल रही है तथा शिक्षा देने का यह पुनीत कार्य प्राइवेट स्कूल कर रहे हैं। रहेजा ने कहा कि यदि सरकार प्राइवेट स्कूलों की मांगों पर ध्यान नहीं देगी तो उन्हें सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करने से भी गुरेज नहीं होगा।