{"_id":"596a66b64f1c1b0b7d8b481c","slug":"71500145334-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंडर के विरोध में पहाड़ खान मजदूरों की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंडर के विरोध में पहाड़ खान मजदूरों की बैठक
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेंडर के विरोध में पहाड़ खान मजदूरों की बैठक
तोशाम। एचएसआईआईडीसी ने जारी किए टेंडर की ओपनिंग के साथ ही ड्रिल, ब्रेकिंग ओवरलोडिंग का कार्य का टेंडर केएससी बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को देने के विरोध में खान पहाड़ मजदूर यूनियन की एक बैठक खानक स्थित कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता मास्टर कांशीराम ने की। बैठक में 22 जुलाई को दोबारा बैठक करने का निर्णय लिया गया। बैठक में मास्टर कांशीराम ने कहा कि धरने के समय मुख्यमंत्री मनोहरलाल, भिवानी-महेंद्रगढ़ से सांसद धर्मबीर सिंह और एचएसआईआईडीसी के कोऑर्डिनेटर सुनील शर्मा ने आश्वासन दिया था कि सभी को खानक में खनन के दौरान कार्य दिया जाएगा। इसके बाद टेंडर लगाए गए। गत शुक्रवार को टेंडर खोला गया। इसमें टेंडर केएससी बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को दिया गया। मास्टर ने कहा कि कंपनी को काम देने से मजदूरों को कोई फायदा नहीं होने वाला। इससे मजदूरों में रोष है। इस संबंध में 22 जुलाई को खानक स्थित कार्यालय में दोबारा बैठक होगी। बैठक में मणिकलाल शर्मा, प्रताप, प्रताप पंच, डॉ. राजेश, कर्मबीर, कर्मा आदि मौजूद थे।