फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   कर्ज माफी के लिए आंदोलन का बिगुल फूंका, किरण चौधरी ने दिखाई ताकत

कर्ज माफी के लिए आंदोलन का बिगुल फूंका, किरण चौधरी ने दिखाई ताकत

Tue, 11 Jul 2017 01:31 AM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
कर्ज माफी के लिए आंदोलन का बिगुल फूंका, किरण चौधरी ने दिखाई ताकत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। दो दिन पहले जींद में पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा की किसान महापंचायत के बाद अब कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने किसानों की कर्ज माफी के लिए सोमवार को आंदोलन का बिगुल फूंका। किरण ने आंदोलन के बहाने भीड़ जुटाकर अपनी सियासी ताकत भी दिखाई। इस मौके पर पूर्व विधायक नरेश यादव समेत कई वक्ताओं ने किरण चौधरी को भावी सीएम बताया।
विजय नगर स्थित आवास से सोमवार सुबह कांग्रेस कार्यकर्ता किरण चौधरी की अगुवाई में जुलूस के रूप में रवाना हुए। पूर्व मंत्री किरण चौधरी, पूर्व मंत्री डॉ. वासुदेव शर्मा, पूर्व सीपीएस रामकिशन फौजी, पूर्व विधायक नरेश यादव समेत कई नेता वाहनों में सवार होकर कार्यकर्ताओं की अगुवाई कर रहे थे।
विज्ञापन

जुलूस केंद्र और राज्य सरकार विरोधी नारे लगाता हुआ हांसी गेट, पुराना बस स्टैंड, जू रोड होते हुए लघु सचिवालय पहुंचा। यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस विधायक दल की नेता ने कहा कि सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ने से पहले सबका एक होना जरूरी है। तूं-तूं-मैं-मैं बंद करनी होगी। पूर्व सांसद श्रुति चौधरी ने भाजपा सरकार को अहंकारी बताया और कहा कि इलाके के लोग अहंकार तोड़ना और हुकूमत बदलना जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सीपीएस रामकिशन फौजी ने कहा कि भाजपा और इनेलो आपस में मिले हुए हैं। एसवाईएल पर तो आंदोलन की बात कहते हैं, जबकि राष्ट्रपति चुनाव में इनेलो भाजपा को समर्थन दे रही है।इस मौके पर पूर्व विधायक धर्मपाल सांगवान, प्रदेश कांग्रेस महासचिव राम प्रताप शर्मा, राजबीर संधू, दीपेश सारसर, विजय बंसल टैणी, जगदीप सांगवान, शीशराम मैचू, विजय खोरड़ा, राजबाला श्योराण, कृष्ण लेघां, दयानंद एडवोकेट, हरी सिंह सांगवान, शीशराम चेयरमैन, अजीत फौगाट, सरदार चूहड़ सिंह, प्रदेश महासचिव बलवान सैन, देवराज महता, रणधीर घिकाड़ा, अशोक ढोला, अमर सिंह हालुवास, सुरेंद्र परमार ईटीओ, बहादुरचंद शर्मा, रविंद्र खरे, वेदपुजारी, मुकेश पहाड़ी, सविता देवी, उदय चंद मिर्च, मुन्शीराम सिवानी, जयचंद चैहडिया, सतबीर सिरसी, सुनील सिंघानी, खुशीराम शर्मा एडवोकेट, किरण पालुवास, ऋषि अरोड़ा, दिलबाग निमड़ी आदि शामिल रहे।
किरण चौधरी भावी सीएम : नरेश यादव
पूर्व विधायक नरेश यादव भाजपा सरकार पर बरसे। उन्होंने किरण चौधरी को भावी सीएम बताया। कहा कि उनके अलावा कोई विकल्प नहीं है। कांग्रेस नेता कुलताज सिंह और मदन ठेकेदार ने भी किरण चौधरी को राज्य का अगला मुख्यमंत्री बताया। इस दौरान मंच संचालन परमजीत मड्डू ने किया।
आंख दिखाओगे तो होगा कर्जा माफ : किरण
नाम लिए बिना किरण चौधरी ने कहस कि सरकार के एक मंत्री कहते हैं कि आंख दिखाओगे तो काम होंगे। आंख दिखाई तो स्कूल अपडेट किया। यूपी में कर्जा माफ हो चुका है। महाराष्ट्र में सरकार को आंख दिखाई तो कर्जा माफ हो गया। अब आप लोग भी आंख दिखाओ, तभी कर्जा माफ होगा। अब तैयारी कर लो। किसानों के कर्ज की माफी के लिए आज भिवानी से आंदोलन की शुरुआत हुई है। अगला प्रदर्शन महेंद्रगढ़ जिले में होगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा में लड़ाई मैं लडूंगी और सड़क पर आप लड़ोगे।


हुड्डा खेमा रहा नदारद
किरण चौधरी के कर्जा माफी आंदोलन से पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा समर्थक नेता-कार्यकर्ता नदारद रहे। न विरोध-प्रदर्शन के दौरान दिखे और न ही लघु सचिवालय के बाहर सभा में।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed