फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   66,754 quintals of mustard arrived in Loharu grain market

Bhiwani News: लोहारू अनाज मंडी में 66,754 क्विंटल सरसों की हुई आवक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
66,754 quintals of mustard arrived in Loharu grain market
लोहारू/ढिगावा मंडी। एसडीएम मनोज दलाल ने लोहारू और ढिगावा की अनाज मंडी का दौरा कर खरीद प्रक्रिया का जायजा लिया। एसडीएम ने कहा कि सरसों खरीद का कार्य पूर्ण पारदर्शिता से किया जाए।
विज्ञापन

एसडीएम मनोज दलाल ने कहा कि लोहारू की अनाज मंडी में सोमवार तक 66754 क्विंटल सरसों की आवक हुई है। जबकि 55780 क्विंटल सरसों की खरीद की गई है और 31140 क्विंटल की उठान हुई है। ढिगावा मंडी में 291583 क्विंटल सरसों की आवक हुई और 162100 क्विंटल सरसों की खरीद की गई और 115000 क्विंटल की उठान हुई है। मार्केट कमेटी के सचिव अनिल कुमार ने बताया कि लोहारू की अनाज मंडी में 43855 क्विंटल गेहूं की आवक हुई, जबकि 40400 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। ढिगावा की अनाज मंडी में सोमवार को 40937 क्विंटल गेहूं की आवक हुई, जबकि 35200 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मंडी क्षेत्र का कोई भी किसान अपनी फसल सरकारी रेट पर मंडी में भेज सकता है। बशर्ते की उसने अपनी फसल का मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाया गया हो। एसडीएम ने किसानों एवं आढ़तियों की समस्याओं को गंभीरता सुना और संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए कि मंडी में फसल बिक्री में कोई समस्या नहीं आनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने खरीद एजेंसी के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जो सरसों की ढेरी साफ सुथरी हो उसकी तुरंत बोली लगाकर खरीद करना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मंडी में बिजली और पानी की व्यवस्थाओं के साथ-साथ किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। पानी और बिजली के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए। बिजली और पानी , उठान सहित सभी व्यवस्था बेहतर हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed