फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   66693 people took vaccine in three days

तीन दिन में 66693 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
66693 people took vaccine in three days
हनुमान जोहड़ी धाम मंदिर में वैक्सीन लगाते स्वास्थ्य कर्मी। विज्ञप्ति - फोटो : Bhiwani
भिवानी। तीन दिवसीय मेगा शिविर में स्वास्थ्य विभाग ने 66693 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया। इसके लिए विभाग ने 90 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा। विभाग ने जिलेभर में 36 स्थायी और 115 अस्थायी केंद्रों पर टीकाकरण किया। अभियान को लेकर सामाजिक संस्थाओं, ग्राम पंचायतों, एनजीओ ने भी विभाग का सहयोग किया, बावजूद इसके विभाग लक्ष्य के करीब भी नहीं पहुंच पाया।
विज्ञापन

वैक्सीनेशन अभियान में 500 से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों ने ड्यूटी दी। अभियान में तहत सोमवार को जिले में 20786 डोज, मंगलवार को 18269 डोज और अंतिम दिन बुधवार को 27638 डोज लगाई गई है। इन तीन दिनों में प्रत्येक दिन 30-30 हजार डोज का लक्ष्य लिया था। अभियान का तीसरे दिन तो असर दिखा, मगर शुरू के दो दिन अभियान में गति न होने के कारण स्वास्थ्य विभाग अपने लक्ष्य से अछूता रह गया।
विज्ञापन

विभाग द्वारा अभियान के अंतिम दिन बुधवार को स्वास्थ्यकर्मियों को चार डोज, फ्रंट लाइन वर्कर को दो डोज, 18-44 आयु वर्ग के लाभार्थियों को 20029 डोज, 45-60 आयु वर्ग के लाभार्थियों को 4972 डोज और 60 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों को 2631 डोज लगाई गई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने जिलेभर में 762157 लाभार्थियों को वैक्सीनेशन किया है। इनमें से 575670 को पहली और 186487 को दूसरी डोज लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैक्सीन अवश्य लगवाएं
स्वास्थ्य निदेशालय के निर्देशानुसार जिले में तीन दिवसीय वैक्सीन मेगा शिविर का आयोजन किया गया था। मेगा शिविर में 66693 लाभार्थियों को वैक्सीनेशन किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बेहतरीन कार्य किया है, इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। नागरिकों से अपील है कि अपने नजदीक टीकाकरण केंद्र में जाकर वैक्सीन अवश्य लगवाएं।
- डॉ. आशीष सांगवान, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed