फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   66.12 percent voting took place in Tosham assembly constituency

Bhiwani News: तोशाम विधानसभा क्षेत्र में 66.12 फीसदी हुआ मतदान

Mon, 27 May 2024 05:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 27 May 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
66.12 percent voting took place in Tosham assembly constituency
तोशाम। तोशाम विधान सभा में 66.12 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल 2 लाख 20 हजार 894 मतदाताओं में से 78 हजार 136 पुरुष व 67 हजार 938 महिला मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। क्षेत्र में सबसे अधिक 86.11 प्रतिशत मतदान गांव खरकड़ी सोहान के बूथ नंबर 62 पर हुआ वहीं सबसे कम 52.53 प्रतिशत मतदान गांव बापौडा के बूथ नंबर 111 पर हुआ।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में विभिन्न गांवों में मतदान के प्रति उत्साह दिखाते हुए 70 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। गांव गांव जूई खुर्द के बूथ नंबर 229 पर करीब 79 प्रतिशत, जूई कलां के बूथ नंबर 230 पर करीब 70, जूई खुर्द के बूथ नंबर 226 पर 76.70, आसलवास दुबिया के बूथ नंबर 211 पर 70.83, आसलवास दूबिया के ही बूथ नंबर 210 पर 71.50, बिजलानावास के बूथ नंबर 198 पर 71.54, इंदीवाली के बूथ नंबर 197 पर 71.51, लाड़ियावाली के बूथ नंबर 192 पर 79.28, कैरू के बूथ नंबर 185 पर 71.45, लहलाना के बूथ नंबर 180 पर 72.18, हेतमपूरा के बूथ नंबर 179 पर 74.72, हेतमपुरा के बूथ नंबर 178 पर 73.97, लेघा भानान के बूथ नंबर 174 पर 75.89, लेघा भानान के बूथ नंबर 172 पर 70.97, मालवास देवसर के बूथ नंबर 169 पर 73.28, मालवास कोहाड़ के बूथ नंबर 168 पर 77.22, कोहाड़ के बूथ नंबर 167 पर 76.67 प्रतिशत मतदान हुआ है।
विज्ञापन

इसी तरह गांव धारवानवास, हसान, कतवार, बुशान, सुंगरपुर, ढ़ाणीमाहू, बजीना, ढाणी बीरण, दांग खुर्द, निगाना कलां, दुल्हेड़ी, आलमपुर, जेनावास, खावा, सिढान, पटौदी, धारण, खरकड़ी सोहान, सरल, ढाणी सरल, मिरान, ढाणी मिरान, दरियापुर, धनी ढाणी दरियापुर, छपार जोगियान, डाडम, बागनवाला, तोशाम, अलखपुरा, ढाणी किरावड व पिंजोखरा के विभिन्न बूथों पर 70 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है। ढाणी सरल के बूथ नंबर 54 पर 82.25 प्रतिशत मतदान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed