फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   61,643 tonnes of millet arrived in the district's markets, lifting slow

Bhiwani News: जिले की मंडियों में 61,643 टन बाजरे की हुई आवक, उठान धीमी

Tue, 22 Oct 2024 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 22 Oct 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
61,643 tonnes of millet arrived in the district's markets, lifting slow
भिवानी। जिले की नौ में से आठ मंडियों में बाजरा फसल की खरीद का कार्य लगातार जारी है। हैफेड की ओर से जूई, बहल, ढिगावा, लोहारू और सिवानी मंडी खरीद की जा रही है। इसी प्रकार से हरियाणा वेयर हाउस की ओर से बवानीखेड़ा, तोशाम, भिवानी व पाजू मंडी में बाजरा फसल की खरीद की जा रही है। जिले की मंडियों में 21 अक्टूबर तक 61643 टन बाजरे की आवक हो चुकी है।
विज्ञापन


मंडियों में उठान की रफ्तार बहुत धीमी है। वहीं जिला मुख्यालय की मंडी में फसल की आवक तेज होने से जगह के लिए किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उपायुक्त महावीर कौशिक ने बताया कि बाजरा फसल का भाव सरकार की ओर से निर्धारित 2625 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से हैफेड द्वारा पांच मंडियों में खरीद व हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन द्वारा चार मंडियों में खरीद प्रक्रिया की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में 21 अक्टूबर तक कुल 54792.85 टन बाजरा की खरीद की गई है। लगभग 73 प्रतिशत यानि 39666.50 टन बाजरा की उठान हो चुकी है। जूई मंडी में आवक 12045 टन हुई, जिसमें 10761.80 खरीद हुई है और 7500 टन की उठान हो चुकी है। बहल मंडी में आवक 2256 टन हुई, जिसमें 2185 खरीद हुई है और 1625 टन की उठान हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढिगावा मंडी में आवक 6056 टन हुई, जिसमें 5678 खरीद हुई है और 3837 टन की उठान हो चुकी है। लोहारू मंडी में आवक 3014 टन हुई, जिसमें 2848 खरीद हुई है और 1909 टन की उठान हो चुकी है। सिवानी मंडी में आवक 1598 टन हुई, जिसमें 1572 खरीद हुई है और 1277 टन की उठान हो चुकी है।
डीसी ने बताया कि बवानीखेडा मंडी में आवक 3365 टन हुई, जिसमें 3258 खरीद हुई है और 2300 टन की उठान हो चुकी है। तोशाम मंडी में आवक 11401 टन हुई, जिसमें 10392 खरीद हुई है और 9216 टन की उठान हो चुकी है। भिवानी मंडी में आवक 21404 टन हुई, जिसमें 18136 खरीद हुई है और 12000 टन की उठान हो चुकी है।
पाजू मंडी में कोई खरीद प्रक्रिया नहीं हुई है। इसी प्रकार से धान के लिए भिवानी मंडी निर्धारित की गई थी, जिसमें अब तक धान की कोई आवक नहीं हुई है। डीसी महावीर कौशिक ने किसानों से अपील करते हुए कहा है कि वे मंडियों में अपनी फसल को अच्छी तरह से सूखाकर व साफ-सुथरी करके लाएं।

उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा इस वर्ष के लिए बाजरा का समर्थन मूल्य रुपये निर्धारित किया है। उन्होंने किसानों से यह भी अपील की है कि वे जिस वाहन में फसल लेकर आएं, उसको खाली करने के पश्चात अपने वाहन को तुरंत मंडी से बाहर लेकर जाएं, ताकि मंडी में वाहनों से जाम की स्थिति न बने। यदि किसानों को मंडी में किसी प्रकार से परेशानी हो तो सचिव मार्केट कमेटी कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed