फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   पहले से ठप पड़े बरसाती नाले में नप सफाई कर्मचारी लगा रहे सूखे कचरे को आग

पहले से ठप पड़े बरसाती नाले में नप सफाई कर्मचारी लगा रहे सूखे कचरे को आग

Sat, 27 Apr 2019 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
पहले से ठप पड़े बरसाती नाले में नप सफाई कर्मचारी लगा रहे सूखे कचरे को आग
भिवानी। पहले से ही ठप पड़े बरसाती नालों में नगर परिषद के कर्मचारी सूखे कचरे को डालकर उसे आग के हवाले कर पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। वहीं नगर परिषद सफाई कर्मचारियों की इस कारगुजारी से दिनोद गेट गांधी नगर के लोगों में भी भारी रोष बना हुआ है। सबसे अहम बात तो यह है कि जिस जगह पर नगर परिषद के सफाई कर्मचारी खुले बरसाती नाले में सूखे कचरे को आग लगा रहे हैं वहां पर हैंडलूम मार्केट भी हैं, अगर थोड़ी सी चिंगारी भी मार्केट की दुकानों तक पहुंची तो भारी नुकसान हो सकता है। यहां पर हैंडलूम की दर्जनों दुकानें हैं, जबकि मार्ग भी काफी संकरा है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासी गणेशीलाल वर्मा, प्रदीप व सत्यनारायण ने बताया कि दिनोद गेट से मालगोदाम रोड की तरफ कुछ जगह पर बरसाती नाले खुले पड़े हैं। इस इलाके के बरसाती नालों की पिछले काफी अर्से से साफ सफाई तक नहीं कराई गई हैं। ऐसे में रोजाना ही सड़क पर साफ-सफाई के लिए आने वाली महिला सफाई कर्मचारी सूखे कचरे को इकट्ठा कर इस नाले के अंदर डालकर माचिस की तीली लगा देती हैं, जिससे दिनभर यहां धुआं उठता है और लोगों का घरों के अंदर भी जीना हराम हो जाता है। गणेशीलाल वर्मा ने कहा कि नगर परिषद महिला सफाई कर्मचारियों की मनमानी व सूखे कचरे को आग लगाए जाने से लोगों में भारी रोष बना हुआ है। जिला प्रशासन द्वारा भी सूखे कचरे को आग लगाने पर जुर्माने का प्रावधान किया हुआ है। मगर नगर परिषद सफाई कर्मचारियों पर आज तक कोई जुर्माना नहीं लगाया गया है। क्षेत्रवासियों ने सूखे कचरे को आग लगाने वाली महिला सफाई कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed