{"_id":"5bba595e867a556869452a86","slug":"61538939230-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापार मंडल ने लगवाए सीसीटीवी, पुलिस की अनदेखी से हुए ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापार मंडल ने लगवाए सीसीटीवी, पुलिस की अनदेखी से हुए ठप
Updated Mon, 08 Oct 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम। कस्बे में विभिन्न चौकों पर व्यापार मंडल की ओर से लगवाए गए कैमरे और थाना प्रभारी के कमरे में लगी एलइडी शो पीस बने हुए हैं। कस्बे के दुकानदारों में कैमरे शुरू करवाने की मांग की है ताकि चोरी की बढ़ती वारदातों पर अंकुश लग सके। व्यापार मंडल ने कैमरों को शुरू न रखने के लिए पुलिस प्रशासन को जिम्मेदार बताया।
करीब डेढ़ वर्ष पहले तोशाम कस्बे के मैन चौक पर तीन, सुरेंद्र चौक पर तीन, झील के पास दो व बस अड्डे पर दो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। कैमरों पर करीबन एक लाख साठ हजार रुपये की लागत आई थी। व्यापार मंडल की ओर से कैमरे बढ़ती आपराधिक घटनाओं को रोकने और आरोपियों की पहचान के लिए लगाए गए थे कैमरों की देखरेख का जिम्मा पुलिस को दिया गया था। कैमरे लगने के कुछ दिन बाद तक तो ठीक रहे लेकिन धीरे-धीरे एक-एक कर खराब होते गए। कैमरे खराब होने और बंद होने के बाद कोई सुध नहीं ली गई। अब जब कस्बे में चोरी की घटनाएं बढ़ने लगी तो व्यापारियों ने दोबारा से मांग उठाई की कस्बे में लगे हुए कैमरे शुरू किए जाए। बिजेंद्र मिस्त्री, सुभाष पेंटर, सुरेंद्र बंसल, रूपेश बंसल, राजेश आदि व्यापारियों का कहना है कि कस्बे में कैमरे लगे होने के बाद भी नहीं चल रहे हैं। व्यापारियों ने तो एक बार कैमरों का सारा खर्च उठाकर लगवा दिए। अब प्रशासन को देखना चाहिए कि उनमें क्या हो रहा है। कैमरे चल रहे हैं या बंद पड़े हैं। व्यापारियों ने प्रशासन से कैमरे ठीक करवाकर चलवाने की मांग की है।
इस बारे में थाना प्रभारी जयसिंह ने बताया कि कैमरे खराब हैं। जब से मैन पदभार संभाला है उस से पहले से बंद पड़े थे अब इनको ठीक करवाने के लिए सरपंच व व्यापार मंडल को कह चुके हैं।
विज्ञापन
इस बारे में व्यापार मंडल के प्रधान जोगेंद्र मलिक ने बताया कि व्यापार मंडल कैमरे लगवाने के बाद दो बार ठीक करवा चुका है । कैमरे लगवाने के बाद पुलिस प्रशासन ने इनकी देखभाल की जिम्मेदारी ली थी। अब वे इनको ठीक करवाकर दोबारा से चालू करवाएं ताकि बढ़ती रही वारदातों पर अंकुश लग सके।