{"_id":"5a8b25ea4f1c1b187e8b71cf","slug":"61519068650-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलिक को यूपी में कोई पूछता नहीं हरियाणा का बिगाड़ रहे सौहार्द : सांसद सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलिक को यूपी में कोई पूछता नहीं हरियाणा का बिगाड़ रहे सौहार्द : सांसद सैनी
Updated Tue, 20 Feb 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलिक को यूपी में कोई पूछता नहीं हरियाणा का बिगाड़ रहे सौहार्द : सांसद सैनी
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष यशपाल मलिक पर भाजपा सांसद राजकुमार सैनी ने एक बार फिर से निशाना साधा है। भिवानी में कार्यकर्ता मीटिंग लेने आए सांसद राजकुमार सैनी ने सोमवार को कहा कि मलिक को उत्तर प्रदेश में कोई पूछता तक नहीं और वह हरियाणा का सौहार्द बिगाड़ रहे हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि डेरा अनुयायियों ने किसी की निजी संपत्ति को नुकसान नहीं पंहचाया था, लेकिन जाट आंदोलन के दौरान न केवल दुकानें व घर जलाए गए। वहीं बेकसूर लोगों की संपत्तियां तक बर्बाद कर दीं और सरकार उनके मुकद्दमे वापस ले रही है, ये कहां का इंसाफ है।
रेस्ट हाउस में सोमवार को कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कुरूक्षेत्र के भाजपा संासद व लोकतंत्र सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष संासद राजकुमार सैनी ने कहा कि 70 सालों में से 55 साल कंाग्रेस का राज रहा, लेकिन गरीबों व किसानों के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि भाषणों से देश का भला होने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत किसानों व मजदूरों को एक साथ जोड़ा जाए और जनसंख्या के हिसाब से 100 प्रतिशत आरक्षण लागू किया जाए। सैनी ने कहा कि अगर प्रदेश की जनता ने 2019 में मौका दिया तो व्यवस्था को बदलने का काम करेंगे और एक परिवार एक रोजगार देंगे। लोकतंत्र सुरक्षा मंच महिला प्रदेशाध्यक्ष अमन तंवर राघव के नेतृत्व में राजपूत समाज, जोगी समाज, धानक समाज, ब्राह्मण समाज, जांगड़ा समाज व पंजाबी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने लोकतंत्र सुरक्षा मंच को समर्थन दिया।
इस अवसर पर महिला प्रदेशाध्यक्ष अमन तंवर राघव, जिला अध्यक्ष प्रवीन राजपूत, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार सैनी जमालपुरिया, एससी सेल युवा प्रदेश अध्यक्ष धर्मबीर डाबला, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष पूनम तंवर, एससी सेल युवा जिला अध्यक्ष रवि बोक्सर, हलका अध्यक्ष भिवानी ललित शर्मा, युवा हलका अध्यक्ष रणबीर भाटी, अमित प्रधान, सन्नी वाल्मीकि, उमेद सैनी, अधिवक्ता संदीप सैनी, अंकित मेहता, सचिन मेहता, राजेन्द्र सपारियां, बलजीत जोगी, जयवीर तंवर, अनिल डाबला, बंसत शर्मा, रामसिंह कटारिया, विजय गुरावा, नेतराम पार्षद, विजय यादव, विनोद जांगडा, सत्यनाराण नौरगाबाद, नरेन्द्र स्वामी, नरेन्द्र सरपंच जाटू लौहारी व राजकुमार गोयल सहित अन्य मौजूद रहे।