फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   बडेसरा के एकमात्र तालाब का पानी हुआ गंदा, मवेशी पडने लगे बीमार

बडेसरा के एकमात्र तालाब का पानी हुआ गंदा, मवेशी पडने लगे बीमार

Fri, 29 Dec 2017 12:18 AM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
बडेसरा के एकमात्र तालाब का पानी हुआ गंदा, मवेशी पडने लगे बीमार
तालाब का गंदा पानी पीने से पशु हो रहे बीमार
विज्ञापन

भिवानी। गांव बडेसरा का ढंढूर इकलौता तालाब है। गत सितंबर महीने में जूई नहर टूटने के बाद खेतों में भरा गंदा पानी इस जोहड़ में आ गया। तब से मवेशी बीमार पड़ने का सिलसिला शुरू हुआ, जो अब तक चल रहा है। इस महीने 15-20 पशु बीमार पड़ चुके हैं। पशु पालक मवेशियों में बढ़ती बीमारी से चिंतित हैं।
तालाब का पानी गंदा होने के कारण ग्रामीणों और पशुपालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण इस समस्या के बारे में उपायुक्त को भी अवगत करवा चुके हैं। गांव बडेसरा के काला नंबरदार, ग्रामीण सुभाष, रणबीर टेकेदार ने बताया कि गत आठ सितंबर को जूई फीडर टूटने के कारण गांव के खेतों में पानी भर गया और खेतों के रास्ते वह गंदा पानी गांव के तालाबों में भर गया। पशु पालकों व ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन को जल्द से जल्द तालाब की सफाई करानी चाहिए, ताकि आगे गर्मी के मौसम में ज्यादा परेशानी न उठानी पड़े। ग्रामीण जोगेंद्र फौजी, जयबीर, बजरंग व मनोज फौजी ने बताया कि तालाब का गंदा पानी पीने के कारण पशुओं का दूध भी घट रहा है। पशुओं को पानी के लिए एक ही तालाब का पानी पीने योग्य था अब वह भी खराब हो चुका है। इस महीने के दौरान 15 से 20 पशु बीमार भी हो चुके हैं।
विज्ञापन


गांव में स्थित दोनों में तालाबों में खेतों का गंदा पानी इकट्ठा होने के कारण पानी बदबू मारने लगा है और पिछले दो माह के दौरान गांव में कई पशु बीमारी की चपेट में आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अशोक, ग्रामीण

पशुओं के पानी के लिए एकमात्र यही तालाब बचा था, लेकिन तीन महीने पहले जूई नहर टूटने के बाद खेतों का गंदा पानी जोहड़ में भर गया। प्रशासन से भी सफाई की कई बार मांग कर चुके है, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नही हुई है।

- हरिओम।

--
सेहत पर भी पड़ेगा असर
किसान खेतों में जहरीले कीटनाशकों का इस्तेमाल करते हैं और यह पानी खेतों से होकर ही आया है। अगर पशु उसी तालाब का पानी पीते हैं तो पशुओं का दूध पीने वाले लोगों की सेहत पर भी इसका असर पड़ सकता है।
- डॉ. प्रवीन ठक्कन, इंचार्ज, चांग पशु अस्पताल
--
गांव बडेसरा में स्थित तालाबों की चारदीवारी के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है। जल्द ही सफाई के लिए मंजूरी लेकर जोहड़ों की सफाई कराई जाएगी।
- अनूप कुमार, कार्यवाहक सरपंच प्रतिनिधि, बडेसरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed