{"_id":"5a32ca204f1c1b68678c1e55","slug":"61513277984-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यापकों ने सौंपा खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यापकों ने सौंपा खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन पत्र
Updated Fri, 15 Dec 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबित मांगों को पूरा करने के लिए अध्यापकों ने सौंपा ज्ञापन
लोहारू। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ की लोहारू इकाई ने लंबित मांगों को पूर्ण करने के लिए वीरवार को खंड शिक्षा अधिकारी शक्तिपाल आर्य को ज्ञापन सौंपा।
इससे पूर्व संघ की उप प्रधान नीलम देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सत्यवान भूंगला ने कहा कि सरकार द्वारा अध्यापकों से गैर शैक्षणिक कार्य करवाए जाते है जिससे स्कूलों के शैक्षणिक स्तर में गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सोची समझी रणनीति के तहत वैज्ञानिकीकरण के नाम पर प्राथमिक स्कूलों के विलयीकरण पर तुरंत रोक लगाई जाए। नीलम देवी ने कहा कि विभिन्न सरकारी उत्सवों एवं ऑनलाईन कार्यों के बहाने अध्यापकों को कक्षा से दूर ना रखा जाए। इसके अलावा हटाए गए लो- मेरिट जेबीटी शिक्षकों को पुन: ज्वाईन करवाया जाए , मासिक परीक्षाओं के स्थान पर त्रिमासिक व छमाही परीक्षाओं का आयोजन किया जाए। लाभांवित छात्रों की सभी स्कीमों प्रोत्साहन राशि सत्र के शुरू में ही छात्रों के खाते में डाली जाए, अध्यापक संघ सरकारी एवं उच्च शिक्षण संस्थानों में खाली पड़े पदों पर नियमित भर्ती, मुख्याध्यापकों के लिए कैप्ट वैकेंसी खोलने, जिला कैडर अध्यापकों के अंतर जिला स्थानांतरण करने तथा अतिथि अध्यापकों को नियमित कर शेष खाली पदों पर नियमित व पद्देान्नती से भर्ती किए जाएं। बैठक में 17 दिसंबर को महेंद्रगढ़ में होने वाली एचएमएसए की रैली की तैयारियों के लिए अध्यापकों की ड्यूटियां भी लगाई गई। इस मौके पर राकेश कुमार, अनिल कुमार, श्यामसुंदर, बलजत सिंह, विनोद बॉक्सर, ऊषा, चंद्रवती सहित आदि मौजूद रहे।