{"_id":"5984c3274f1c1bc2218b4757","slug":"61501872935-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल प्रतियोगिता में राजकीय स्कूल के हैप्पी रहे प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल प्रतियोगिता में राजकीय स्कूल के हैप्पी रहे प्रथम
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
लोहारू।
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को खंड स्तरीय विज्ञान सेमिनार प्रतियोगिता हुई। एक दिवसीय इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के लगभग सभी सरकारी स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के छात्र हैप्पी ने प्रथम स्थान, राजकीय हाई स्कूल के छात्र दिनेश कुमार ने दूसरा स्थान और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के कुड़ल के छात्र प्रदीप कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता की संयोजक विद्यालय की रसायन विज्ञान प्रवक्ता शकुंतला ने बताया कि इस प्रतियोगिता में लोहारू खंड के सभी सरकारी स्कूलों के छात्रों ने हिस्सा लिया। खंड शिक्षा अधिकारी शक्तिपाल आर्य ने प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तीसरा स्थान पाने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रिंसिपल पृथ्वी सिंह, सतवीर सिंह प्रवक्ता, राजेंद्र, प्रवक्ता, रेखा, राजपति, जिले सिंह, सावित्रि, आशा देवी आदि मौजूद रहे।