{"_id":"67aced25c541db3b700c1f95","slug":"60-thousand-taken-out-from-the-pocket-of-an-old-man-while-boarding-the-bus-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-129874-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बस में चढ़ते समय बुजुर्ग की जेब से निकाले 60 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बस में चढ़ते समय बुजुर्ग की जेब से निकाले 60 हजार
विज्ञापन
भिवानी। बुजुर्ग व्यक्ति की जेब से 60 हजार रुपये चोरी का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत शहर थाना पुलिस को दी गई। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। फिलहाल पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वारदात बस में चढ़ने के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर की गई।
गांव सैय निवासी हीरा सिंह (75) ने शहर थाना पुलिस में शिकायत दी। इसमें उसने बताया कि वह 10 फरवरी को 60 हजार रुपये घर से लेकर आया था। उन्होंने एक घोड़ी खरीद की थी। उसकी राशि भुगतान करनी थी। वह रुपये देने जा रहा था। उसने रुपये एक प्लास्टिक की थैली में रखकर अपनी जेब में डाले हुए थे। वह वैश्य कॉलेज के पास चौक पर बस में चढ़ रहा था।
इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर युवक उसकी जेब से रुपये चोरी कर लिए। कुछ समय बात उसे इसका पता चला। पीड़ित ने बताया कि पता चलने के बाद उसने आरोपी युवक का पीछा किया। लेकिन इसी दौरान आरोपी युवक रुपये लेकर बस से नीचे उतर गया और वहां खड़े एक ऑटो में बैठकर भाग गया। आरोपी वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।