फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   60 children took part in the audition for the artist of tomorrow

Bhiwani News: कल के कलाकार के लिए ऑडिशन में 60 बच्चों ने लिया हिस्सा

Thu, 05 Dec 2024 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 05 Dec 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
60 children took part in the audition for the artist of tomorrow
कल के कलाकार राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में विजेता बच्चों के साथ आयोजक व अन्य। 
भिवानी। कौशिक नाट्य नृत्य अकादमी की ओर से 29 दिसंबर को कल के कलाकार राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जाएगा। इसके तहत विभिन्न स्कूलों में ऑडिशन करवाकर बच्चों का चयन उनकी प्रतिभा के आधार पर किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसी कड़ी में गांव जताई स्थित निजी स्कूल में कल के कलाकार प्रतियोगिता के लिए मेगा ऑडिशन का आयोजन किया गया। इसमें गांव मुंढाल, धनाना व जताई के विभिन्न विद्यालयों के करीबन 60 बच्चों ने हिस्सा लिया। मेगा ऑडिशन में हरियाणवी, राजस्थान, पंजाबी, बॉलीवुड नृत्य की धूम रही तथा ऑडिशन में 20 बच्चों का चयन सेमीफाइनल के लिए किया गया, जो 15 दिसंबर को होगा।
विज्ञापन

दसमें बच्चों का हौसला बढ़ाने अवॉर्ड विनिंग फिल्म दादा लख्मी और फौजा के अभिनेता नवीन कुमार पहुंचेंगे। कौशिक नाट्य नृत्य अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रतियोगिता के आयोजक पवन कुमार कौशिक ने बताया कि ऑडिशन प्रतियोगिता में एकल नृत्य में दो वर्ग बनाए गए थे। पहला वर्ग 4 वर्ष से 14 वर्ष तक की आयु के प्रतिभागियों के लिए तथा दूसरा वर्ग 14 वर्ष से अधिक की आयु के लिए बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले 29 दिसंबर को भिवानी में ही होगा, जिसमें फिल्मी कलाकारों को भी आमंत्रित किया जा रहा है। जिसके विजेता प्रतिभागी को एक लाख रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed