फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   6.68 lakh candidates will take the exam at 1547 centers in the state

प्रदेश में 1547 केंद्रों पर 6.68 लाख परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
6.68 lakh candidates will take the exam at 1547 centers in the state
शिक्षाबोर्ड में आयोजित बैठक में दिशा-निर्देश देते बोर्ड उपाध्यक्ष वीपी यादव। विज्ञप्ति - फोटो : Bhiwani
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 30 मार्च से सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी परीक्षाएं शुरू होंगी। इन परीक्षाओं को लेकर बुधवार को शिक्षा बोर्ड मुख्यालय में शिक्षा अधिकारियों व बोर्ड अधिकारियों की बैठक हुई। इस में जानकारी दी गई कि प्रदेश में 1547 परीक्षा केंद्रों पर छह लाख 68 हजार 589 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। शिक्षा अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता बोर्ड के उपाध्यक्ष वीपी यादव ने की। इस मौके पर बोर्ड सचिव कृष्ण कुमार भी मौजूद थे।
विज्ञापन

बोर्ड उपाध्यक्ष एवं सचिव ने जिला शिक्षा अधिकारियों को सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) वार्षिक परीक्षा मार्च-2022 के संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परीक्षा केंद्रों पर प्रभावी निरीक्षण के लिए 372 उड़नदस्ते गठित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी जिला शिक्षा अधिकारी हरियाणा को नकल मुक्त प्रदेश बनाने के लिए एकजुट होकर हरसंभव प्रयास करें। उन्होंने कहा कि परीक्षा ड्यूटी अनिवार्य है।
विज्ञापन

परीक्षा ड्यूटी कोताही बरतने पर होगी कार्रवाई
परीक्षा ड्यूटी में कोताही बरतने पर विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी केंद्र अधीक्षकों, उपकेंद्र अधीक्षकों व पर्यवेक्षकों की नियुक्ति बोर्ड कार्यालय द्वारा की गई है। उड़नदस्ते में नियुक्त संयोजक एवं सदस्य और परीक्षा ड्यूटी पर तैनात सभी स्टाफ द्वारा अपनी कमीज की जेब पर या गले में सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया पहचान पत्र अवश्य लगाना होगा। उन्होंने कहा कि यदि किसी परीक्षा केंद्र पर केंद्र अधीक्षक द्वारा नकल करवाने में संलिप्तता/सहयोग पाया जाता है, तो उस अवस्था में बोर्ड कार्यालय से संपर्क करते हुए वैकल्पिक प्रबंध उपरांत उसे कार्यभार मुक्त कर दिया जाए। उन्होंने आगे निर्देश देते हुए कहा कि जो केंद्र अधीक्षक परीक्षा ड्यूटी पर उपस्थित नहीं होते हैं, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए रिजर्व सूची से केंद्र अधीक्षक नियुक्त करें। आवश्यकता पड़ने पर परीक्षा केंद्रों के बाहर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती के लिए स्वयं कदम उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दृष्टिबाधित और दृष्टिहीन परीक्षार्थियों को मिलेगी छूट
बोर्ड सचिव ने बताया कि दृष्टिहीन व दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा, गणित में ज्योमैट्री की परीक्षा में छूट है और बोर्ड द्वारा 10वीं की गणित व विज्ञान विषय के अलग से प्रश्नपत्र तैयार करवाए जाते हैं तो अन्य विषयों के लिए चित्र वाले प्रश्नों के स्थान पर वैकल्पिक प्रश्न दिए जाते हैं। उन्होंने बताया कि हिसार, करनाल, गुरुग्राम स्थित विशेष विद्यालयों के परीक्षार्थियों के लिए उन्हीं के विद्यालय भवनों में परीक्षा केंद्र निशुल्क स्थापित किए हैं। उन्होंने बताया कि दृष्टिहीन व अपने हाथ से न लिख पा सकने वाले परीक्षार्थियों को लेखक की सुविधा के साथ-साथ परीक्षा में प्रति घंटा 20 मिनट अतिरिक्त समय देने की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed