{"_id":"6872b9e5968699277008c0fe","slug":"593-roadways-buses-will-come-from-all-over-the-state-for-the-state-level-daksh-prajapati-jayanti-celebration-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-136761-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: राज्यस्तरीय दक्ष प्रजापति जयंती समारोह में प्रदेशभर से आएंगी 593 रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: राज्यस्तरीय दक्ष प्रजापति जयंती समारोह में प्रदेशभर से आएंगी 593 रोडवेज बसें
Sun, 13 Jul 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 13 Jul 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
शहर का सामान्य बस अड्डा।
भिवानी। शहर के भीम स्टेडियम में आज होने वाले राज्यस्तरीय दक्ष प्रजापति जयंती समारोह में कार्यकर्ताओं को लाने के लिए 593 रोडवेज बसों की व्यवस्था की है। इससे अन्य यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्रम के लिए सबसे ज्यादा 164 बसें हिसार डिपो की लगाई गई हैं। वहीं भिवानी डिपो से 92 रोडवेज बसें कार्यकर्ताओं को जयंती कार्यक्रम में लेकर जाने के लिए लगाई गई है। वहीं सबसे कम अंबाला की दो बसें लगाई गई हैं।
दरअसल रविवार को श्री दक्ष प्रजापति जयंती का राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेशभर के अन्य जिलों से कार्यकर्ता को लाने के लिए रोडवेज बसें लगाई गई हैं। ऐसे में शहर में जाम की स्थिति से निपटने के लिए रोडवेज ने रोहतक, सोनीपत, झज्जर की तरफ से आने वाले जिलों की रोडवेज बसों की पार्किंग रोहतक रोड पर गांव निनाण में बनाई गई है। वहीं हिसार, फतेहाबाद, सिरसा साइड से आने वाले जिलों की रोडवेज बसों की पार्किंग चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में बनाई गई है। पार्किंग स्थल से कार्यक्रम तक कार्यकर्ताओं को पहुंचाने के लिए जिले की लोकल रोडवेज बसें चलेगी।
शहर से बाहर पार्किंग बनने से आमजन को सुविधा मिलेगी। साथ ही शहर के लोगों को भी जाम की समस्या से निजात मिलेगी। वहीं कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में लेकर जाने के लिए शनिवार शाम को ही बसों को विभिन्न गांवों के लिए रवाना कर दिया गया है। जिससे बसें सुबह समय से कार्यक्रम के लिए कार्यकर्ताओं को लेकर रवाना हो सके। कार्यकर्ताओं की संख्या के हिसाब से बसों की संख्या बढ़ाई या घटाई जा सकती है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
किस डिपो से भेजी जाएंगी कितनी बसें
जिला बसें
चरखीदादरी 28
भिवानी 92
फरीदाबाद 06
फतेहाबाद 50
गुरुग्राम 04
झज्जर 23
जींद 12
कुरुक्षेत्र 06
कैथल 23
करनाल 28
नारनौल 10
नूंह 22
पानीपत 14
पलवल 19
रेवाड़ी 07
रोहतक 30
सोनीपत 22
सिरसा 22
हिसार 164
यमुनानगर 09
अंबाला 02
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कुल 593
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
रविवार को होने वाले प्रदेश स्तरीय जयंती कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को लेकर जाने के लिए रोडवेज बसें लगाई गई हैं। जाम की समस्या से निपटने के लिए शहर के बाहर बसों की पार्किंग व्यवस्था की गई है। रैली में आने वाले कार्यकर्ताओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। - दीपक कुंडू, कार्यक्रम नोडल अधिकारी व जीएम, भिवानी डिपो