फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   57 police teams searched houses of 57 gangsters- operatives in Bhiwani-Charkhidadri

Haryana: भिवानी-चरखीदादरी में 57 पुलिस टीमों ने खंगाले 57 गैंगस्टर्स-गुर्गों के घर, सुबह 5 बजे शुरू हुआ अभियान

Sun, 16 Apr 2023 04:47 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी-चरखीदादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी-चरखीदादरी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 16 Apr 2023 04:47 AM IST
सार

गैंगस्टर के गुर्गों के खिलाफ चलाए स्पेशल अभियान के दौरान पुलिस टीमों को दस मोबाइल फोन, एक टैब, तीन सिमकार्ड, सात मोबाइल बॉक्स बरामद हुए हैं। इस दौरान पांच एटीएम कार्ड, सात बैंक पासबुक, पांच चेकबुक बरामद हुईं।

विज्ञापन
57 police teams searched houses of 57 gangsters- operatives in Bhiwani-Charkhidadri
दादरी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस की 37 टीमों ने भिवानी में 37 गैंगस्टरों और उनके गुर्गों के घर और दादरी में 20 टीमों ने शनिवार को आठ घंटे तक 20 गैंगस्टर्स के घर तलाशी अभियान चलाया। ये सभी हार्ड कोर क्रिमिनल हैं। पुलिस ने सुबह 5 बजे से दोपहर एक बजे तक गैंगस्टरों और उनके गुर्गों के घर का चप्पा-चप्पा खंगाला और संदिग्ध वस्तुओं को कब्जे में लिया। दादरी में अमित उर्फ होठला को 5.850 किलो विस्फोटक सामग्री रखने पर गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


इसके अलावा प्रदीप कासनी के घर से मैग्जीन मिलने पर उसके खिलाफ बौंदकलां थाने में आर्म्स एक्ट का केस दर्ज किया गया है। प्रदीप कासनी फिलहाल जेल में बंद है। दोपहर तीन बजे एसपी नितिका गहलोत ने प्रेसवार्ता की। इसमें उन्होंने जिला पुलिस की ओर से लगातार आठ घंटे तक की गई कार्रवाई की जानकारी दी। इसके अलावा बिना नंबर प्लेट की बाइक, एटीएम, पैनकार्ड, 9 मोबाइल फोन, हार्ड डिस्क, डीवीआर व बैंक पासबुक समेत अन्य दस्तावेज बरामद हुए, जिन्हें पुलिस ने सीज कर दिया है।

विज्ञापन

57 police teams searched houses of 57 gangsters- operatives in Bhiwani-Charkhidadri
बदमाशों के ठिकानों पर छापेमारी - फोटो : अमर उजाला

भिवानी से ये सामान बरामद
गैंगस्टर के गुर्गों के खिलाफ चलाए स्पेशल अभियान के दौरान पुलिस टीमों को दस मोबाइल फोन, एक टैब, तीन सिमकार्ड, सात मोबाइल बॉक्स बरामद हुए हैं। इस दौरान पांच एटीएम कार्ड, सात बैंक पासबुक, पांच चेकबुक बरामद हुईं। दो पेन ड्राइव, एक डीवीआर, तीन आधार कार्ड व नौ दस्तावेज भी पुलिस ने बरामद किए हैं। पुलिस टीम ने अजय मीठी के घर से बिना नंबर प्लेट की एक बाइक भी बरामद की है। संदीप उर्फ भोला निवासी बिचला पाना तालु से बिना नंबर की एक बाइक और एक कार बरामद हुई है। सोनू उर्फ विनोद मीठी के घर से पांच कारतूस भी बरामद हुए हैं।

80 गैंगस्टर्स जिला पुलिस की रडार पर
करीब आठ घंटे तक कार्रवाई की गई। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो एफआईआर दर्ज की गई। जिन 20 बदमाशों के यहां दबिश दी गई वो हार्ड कोर क्रिमिनल हैं। इनके अलावा 60 और बदमाशों की सूची पुलिस ने तैयार की है। ये गैंग सरगनाओं के मददगार भी हैं और इन भी केस भी दर्ज हैं। -नितिका गहलोत, एसपी

सुबह 5 बजे से दोपहर एक बजे तक चली कार्रवाई में लॉरेंस बिश्नोई के सहयोगी टीनू , सोनू मीठी के गुर्गों के अलावा भिवानी के कुख्यात बदमाश हंसराज उर्फ हंसा के घर और बाड़े में दबिश दी गई। इन ठिकानों से काफी सामान भी पुलिस को बरामद हुआ है। -वीरेंद्र सिंह डीएसपी भिवानी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed