{"_id":"60e4a9bc8ebc3ef84d0077bd","slug":"54-buses-will-run-from-tomorrow-bhiwani-news-rtk616421279","type":"story","status":"publish","title_hn":"तोशाम सब डिपो से 54 बसें दौड़गी कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तोशाम सब डिपो से 54 बसें दौड़गी कल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तोशाम सब डिपो की सभी बसें वीरवार से मार्ग पर दौड़ेंगी। अब लोगों को बसों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वहीं लिंक मार्ग पर पड़ने वाले गांवों में बस सुविधा शुरू हो जाएगी जिसके लोगों को समस्या से निजात मिलेगी। कोरोना महामारी के कारण प्रदेश सरकार ने करीब डेढ़ माह पहले लॉकडाउन लगा दिया था। लॉकडाउन में रोडवेज की बसें तो बंद नहीं हुई लेकिन कुछ दिन लॉकडाउन के कारण सवारी ही नहीं मिली और बसें नहीं चल पाई थी। धीरे-धीरे बस गति पकड़ने लगी। वीरवार से तोशाम सब डिपो की 54 बसें अपने निर्धारित समय पर सभी रूटों पर दौड़ेंगी। सभी रूटों पर बस चलने से आवागमन करने वाले लोगों को समस्या से निजात मिलेगी।
इन गांवों में नहीं जा रही थी रोडवेज की बस
लोहारू रूट, निगांना कला व खुर्द, बजीणा, कोहाड़, ढ़ाणीमाहू, दिनोद, रिवासा, स्याहड़वा, गारणपुरा कलां व खुर्द, बागनवाला, डाडम, छपार जोगियान, बिडौला, बादलवाला, आलमपुर, संड़वा, सिढ़ाण, भेरा, हसान, साहलेवाला सहित कई गांवों में बस नहीं जा रही थी। वीरवार को इन सभी गांवों में बसें अपने निर्धारित समय पर जाएंगी।
उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार वीरवार से सभी बसें चला दी जाएंगी। लॉकडाउन से पहले जो समय निर्धारित था, उसी समय पर बसें सभी गांव में पहुंचेंगी। - रामफल टाला, बस अड्डा प्रबंधक, तोशाम।